राजस्थान में शिक्षा की ओर बढ़ते कदम...विषय पर एक परीक्षा थी। इस परीक्षा में तीसरी क्लास के बच्चे ने अपना रोल नंबर गलत लिख दिया। इसी बात पर शिक्षक ने बच्चे के गाल पर खींचकर चांटा मारा। बच्चा वहीं जमीन पर गिर गया, उसके बाद वह उठ नहीं सका।

बाड़मेर. मामला राजस्थान के बाड़मेर जिले से है। चौहटन इलाके में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले एक बच्चे को शिक्षक ने इतना तेज चांटा मारा कि वह बेहोश हो गया । शिक्षक की पांचो उंगलियां बच्चों के गाल पर छप गई । बच्चे के साथ पढ़ने वाले अन्य छात्रों ने उसे जैसे तैसे उसका घर पहुंचाया । किसी ने इसकी सूचना ट्वीट के जरिए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को भेज दी। मदन दिलावर ने जिला शिक्षा अधिकारी के जरिए पूरी तहकीकात करवाई और शिक्षक को सस्पेंड कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बाड़मेर का रहने वाला है क्रूर टीचर

मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक गणपत पतलिया बाड़मेर का ही रहने वाला है। वह अन्य बच्चों से भी मारपीट करता था । 29 अप्रैल को स्कूल में…राजस्थान में शिक्षा की ओर बढ़ते कदम...विषय पर एक परीक्षा थी। इस परीक्षा में तीसरी क्लास के बच्चे ने अपना रोल नंबर गलत लिख दिया। इसी बात पर शिक्षक गणपत को गुस्सा आ गया।‌ उसने बच्चे की कॉपी मांगी । बच्चे ने कॉपी दी उसने बच्चे के गाल पर खींचकर चांटा मारा। बच्चा वहीं जमीन पर गिर गया, उसके बाद वह उठ नहीं सका।

टीचर को शिक्षा मंत्री ने तत्काल किया सस्पेंड

मामले की सूचना परिवार को दी गई। बाद में बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया । वहीं इस घटना की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी के जरिए मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री तक भेजी गई है। शिक्षक को उसकी इस हरकत पर आज निलंबित कर दिया गया है। बच्चे का फिलहाल अस्पताल में इलाज जारी है।