यहां दुल्हन की इजाजत के बैगर दूल्हा नहीं बना सकता संबंध, लड़के की फैमिली साइन करती है कॉन्ट्रैक्ट

Published : Dec 02, 2022, 12:32 PM ISTUpdated : Dec 02, 2022, 01:37 PM IST

रिलेशनशिप डेस्क. दुनिया भर में शादी को लेकर अलग-अलग रस्म निभाई जाती है। कुछ जगह का ट्रेडिशन तो ऐसा है जिसे जानकर हैरानी से भर जाएंगे। हमारे पड़ोसी मुल्क चीन की बात करें तो यहां पर शादी के दौरान कई ऐसे ट्रेडिशन फॉलो किए जाते हैं जो आपको हैरत में डाल देंगे। यहां दुल्हन को रोने से लेकर उसे छूने तक के लिए परंपरा बनाई गई है। यहां के लोग कितने भी मॉडन हो जाए अपने ट्रेडिशन को निभाना नहीं भूलते हैं। आइए बताते हैं चीन में होने वाली शादियों में निभाई जाने वाली परंपरा के बारे में...

PREV
16
 यहां दुल्हन की इजाजत के बैगर दूल्हा नहीं बना सकता संबंध, लड़के की फैमिली साइन करती है कॉन्ट्रैक्ट

चीन में जो मॉर्डन वेर्स्टन स्टाइल की शादियां होती है, उसमें छेड़खानी करने का रिवाज है। दूल्हा और दुल्हन के साथ उनके रिश्तेदार और दोस्त छेड़खानी करते हैं। हालांकि यह रस्म सदियों से चली आ रही है। पहले दुल्हन के साथ ससुराल में छेड़खानी करनी होती थी। लेकिन अब यह रस्म सिर्फ मजाक के लिए किया जाता है। शादी में आए गेस्ट इस रस्म को देखने के लिए उत्साहित रहते हैं।

26

इस रस्म के बारे में बताया जाता है कि चीन में पुराने जमाने में शादियां कम उम्र में कर दी जाती थी। जिसकी वजह से दूल्हा-दुल्हन को सेक्स के बारे में नहीं पता होता था। इस रस्म के जरिए उन्हें बताया जाता था कि शारीरिक संबंध कैसे बनाया जाता है।

36

इतना ही नहीं यहां शादी के बाद दूल्हे की फैमिली से कॉन्ट्रैक्ट साइन कराया जाता है। जिसमें लिखा होता है कि दूल्हा बिना दुल्हन की इजाजत के उसे छू नहीं सकता है और ना ही जबरदस्ती ड्रिंक पिलाने की कोशिश कर सकता है। मतलब शादी के बाद लड़की की इजाजत के बाद ही उसका पति उसके साथ रिश्ता बना सकता है।
 

46

चीन में शादी के दौरान एक और अजीबो गरीब रस्म निभाई जाती है। दक्षिण पश्चिमी प्रांत सिचुआन (Southwest China’s Sichuan Province) में तूजिया जनजाति में शादी के एक महीने पहले से दुल्हन को रोना पड़ता है। एक बड़े हॉल में होने वाली दुल्हन बैठकर हर रोज करीब 1 घंटे रोती है।

56

इसके 10 दिन बाद मां भी उसके साथ रोती है। फिर 10 दिन बाद दादी दुल्हन के साथ रोने में शामिल हो जाती हैं। फिर बहन, बुआ और मौसियां उसके साथ मिलकर रोते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो रोने के वक्त एक खास गाना बजता है जिस पर सारे रोते हैं। इसे क्राइंग मैरेज सॉन्ग कहा जाता है।

66

सदियों से चली आ रही इस परंपरा के बारे में बताया जाता है कि अगर दुल्हन नहीं रोती है तो गांव में मजाक बन जाता है। लोग उनके फैमिली को बुरी पीढ़ी का मान लेते हैं। इसलिए जब लड़की को रोना नहीं आता है तो उसकी मां उसे पीटकर रुलाती है।

और पढ़ें:

23 की लड़की को हुआ 71 साल के 'दादा जी'से LOVE, शादी की प्लानिंग के बीच मांग रही लोगों से एक राय

एक्ट्रेस की तरह पाना चाहती हैं ग्लोइंग स्किन और फिटनेस, तो रकुल प्रीत सिंह के डेली रुटीन को करें फॉलो

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories