अमेजन ने वीडियो के लिए लॉन्च किया नया ऐप miniTV, जानें प्राइम वीडियो से कैसे है अलग

Published : May 16, 2021, 12:54 PM IST

अमेजन शॉपिंग ऐप ने भारत में miniTV नाम से एक शॉपिंग ऐप्स की शुरुआत की है। इसे लॉन्च भी किया जा चुका है। अमेजन miniTV में 'फ्री वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस' भी दी जा रही है। अन्य ऐप्स की तरह इसका पेड सब्सक्रिप्शन नहीं है। दुनियाभर में एक मात्र अमेजन ही ऐसा ऐप है, जिसने आज miniTV नाम से नए ऐप की शुरुआत की है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं क्या है अमेजन के इस नए ऐप बारे में...

PREV
18
अमेजन ने वीडियो के लिए लॉन्च किया नया ऐप miniTV, जानें प्राइम वीडियो से कैसे है अलग

अमेजन के अनुसार, miniTV 'प्रोफेशनली कंटेंट क्रिएशन और क्यूरेट' करने का काम करता है। ये वेब सीरीज, कॉमेडी शोज, टेक न्यूज, फूड, ब्यूटी, फैशन और अन्य प्लेटफॉर्म से कंटेंट क्रिएट करता है। 

28

miniTV में ये हैं शामिल 

इसकी लिस्ट में TVF, Pocket Aces जैसे स्टूडियो शामिल हैं और कॉमेडियन्स की लिस्ट में आशीष चंचलानी, अमित भंडाना, राउंड2हेल, हर्ष बेनिवाल, श्रुति अर्जुन आनंद, एलविश यादव, प्रजाक्ता कोली, स्वैगर शर्मा, आकाश गुप्ता और निशांत तंवर जैसे लोग शामिल हैं। 
 

38

लेटेस्ट प्रोडक्ट्स और ट्रेंड्स के बारे में भी बताएगा miniTV ऐप 

इन सभी के अलावा miniTv ऐप लोगों को लेटेस्ट प्रोडक्ट्स और ट्रेंड्स के बारे में भी बताएगा। वहीं, फूड लवर्स के लिए miniTV Kabita's Kitchen, Cook with Nisha, and Gobble के कंटेंट को पेश करता है।

48

कई और एक्सक्लूसिव वीडियोज को भी ऐड करेगा miniTV

इसके साथ ही अमेजन की ओर से इस ऐप के फीचर्स को लेकर कहा गया कि miniTv कई और एक्सक्लूसिव वीडियोज को भी ऐड करेगा। 

58

अमेजन प्राइम वीडियो से कैसे अलग है miniTV

अमेजन miniTV को उस समय में लॉन्च किया गया है जब अमेजन प्राइम वीडियो दुनियाभर में एंटरटेनमेंट वीडियो को देखने के लिए उपयोग किया जाता है। तो ये दोनों अलग कैसे हुए? आइए जानते हैं।

68

एकदम फ्री है मिनीटीवी ऐप का सब्सक्रिप्शन 

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि अमेजन प्राइम वीडियो पर वीडियो देखने के लिए उसका पहले सब्सक्रिप्शन करना जरूरी है। लेकिन यहां, miniTv एकदम फ्री है और इसे एक सेपरेट ऐप की जरूरत नही है। इसे आप अपने शॉपिंग ऐप के साथ ही उपयोग कर सकते हैं। 

78

नए ऐप में प्राइम वीडियो या स्ट्रीमिंग का ले सकते हैं मजा

इसके अलावा अमेजन प्राइम वीडियो में Amazon Originals, latest movies and TV shows का कलेक्शन है, जो कि इंग्लिश और भारत की 9 भाषाओं में है। लेकिन, दर्शक इस ऐप में प्राइम वीडियो या स्ट्रीमिंग का मजा ले सकता है। 

88

सिर्फ एंड्रायड फोन्स के लिए है miniTV ऐप 

अमेजन miniTV ऐप अमेजन के मेन शॉपिंग ऐप पर उपलब्ध है, जो कि एंड्रायड फोन्स के लिए है। इसके साथ ही अमेजन की ओर से कहा गया कि आने वाले महीनों में miniTV को iOS ऐप और मोबाइल वेब तक बढ़ा दिया जाएगा।

Recommended Stories