Published : Apr 06, 2021, 01:53 PM ISTUpdated : Apr 06, 2021, 02:54 PM IST
टेक डेस्क. आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में अपनी हेल्थ का लोग ज्यादा ध्यान नहीं रख पाते हैं। कोरोना जैसी महामारी के साथ-साथ कई बीमारियां हैं, जिससे लोग काफी परेशान रहते हैं और उनसे बचने के लिए तमाम उपाय करते हैं। कोरोना के बाद से लोगों में स्वास्थ्य को लेकर गंभीरता बढ़ी है। आज की इस टैक्नोलॉजी की दुनिया में स्मार्टफोन हमारी लाइफ का हिस्सा बन चुके हैं। ठीक उसी तरह से अब स्मार्ट वॉच भी तेजी से लोगों के बीच अपनी जगह बनाने में लगी है। इस समय बाजार में आपकी जरूरत के हिसाब से स्मार्ट वॉच उचित दाम पर मिल जाएंगी। लेकिन, अब एक नई वॉच लॉन्च की गई है, जो आपकी सेहत का ध्यान रखेगी। हाल ही में पॉपुलर ब्रांड Fire-Boltt अपनी नई स्मार्ट वॉच को भारत में उतारा है। आइए जानते है क्या यह वाकई आपकी सेहत का ध्यान रख पाएगी और इसके फीचर्स...
इस स्मार्ट वॉच का डिजाइन स्क्वेयर है और इसमें प्रीमियम क्वालिटी की इस्तेमाल किया गया है। इस स्मार्ट वॉच में 1.4 का कलर डिस्प्ले लगा है, जो कि 240X240 पिक्सेल के साथ आता है।
210
इसमें 2.5d कर्व्ड डिसप्ले का इस्तेमाल किया है। इसका डिस्प्ले रिच और कलरफुल है और धूप में भी आप इसे आसानी से रीड कर सकते हैं। ये स्लीक है और इसमें मेटल बॉडी का इस्तेमाल हुआ है।
310
Fire Boltt की ये स्मार्ट वॉच कई अच्छे फीचर्स से लैस है। एक्सरसाइज के दौरान यह रियल टाइम हार्ट रेट मॉनिटर करती है। बेहतर और हेल्थी लाइफ के लिए यह हर समय ब्लड प्रेशर को मापती है। बल्ड ऑक्सीजन लेवल, हार्ट रेट, SPO2 और BP ट्रैकिंग इस स्मार्ट वॉच में उपलब्ध है। यह आपकी सेहत का पूरा ध्यान रखने में आपकी मदद करेगी।
410
इसे आप अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट करके यूज कर सकते हैं। ये सोशल एप्स को भी सपोर्ट करती है। यह स्मार्ट वॉच पसीने या बारिश या पानी के संपर्क में आने पर भी चलती है, क्योंकि यह IPX7 वाटर प्रूफ है, ऐसे में बिना टेंशन के इसे इस्तेमाल किया जा सकता है।
510
इसमें 7 कसरत मोड दिए हैं, जैसे चलना, दौड़ना, साइकिल चलाना, स्किपिंग, बैडमिंटन, बास्केटबॉल और फुटबॉल, आप इन्हें अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं। इस स्मार्ट वॉच में चले गए कदम, दूरी और कैलोरी की गणना की जा सकती है, और रिजल्ट बेहतर मिलते हैं। ये आपकी नींद को भी मॉनिटर करने में मदद करती है।
610
इसमें लिथियम आयन बैटरी लगी हुई है, जो कि फुल चार्ज में 8 घंटे का बैकअप देती है, जबकि इस स्मार्ट वॉच में 360 घंटे का स्टैंडबाय समय है।
710
स्मार्टफोन से कनेक्ट करने के बाद आपको इसमें नोटिफिकेशन की सुविधा मिलती है। इसमें कई फेस मिलते हैं, जिन्हें आप अपनी जरूरत और मूड के हिसाब से लगा सकते हैं।
810
Fire-Boltt की इस स्मार्ट वॉच की कीमत 2,999 रुपए रखी गई है। कम बजट और कई शानदार फीचर्स की वजह से ये एक वैल्यू फॉर मनी स्मार्ट वॉच साबित होती है, क्योंकि ये वाकई फीचर्स लोडेड डिवाइस है।
910
ऐसे में Fire-Boltt की इस स्मार्ट वॉच का मुकाबला रियलमी स्मार्ट वॉच से होगा। क्योंकि रियलमी की वॉच की कीमत 3,499 रुपए है। इस स्मार्ट वॉच 3.5 cm की टच स्क्रीन मिलेगी।
1010
साथ ही साथ हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग, स्लीप क्वालिटी मॉनिटरिंग, स्ट्रेस लेवल मॉनिटरिंग जैसे स्पेशल फीचर्स भी मिलेंगे। इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा है। इतना ही नहीं Fire-Boltt स्मार्ट वॉच का मुकाबला boAt, Amazefit Bip S और Noise ColorFit स्मार्ट वॉच से भी होगा।
टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News