अब Google पर ही मिल जाएगी वैक्सीन से जुड़ी जानकारी, आ गया है नया फीचर

देशभर में कोरोना की दूसरी लहर काफी खतरनाक साबित हो रही है।  पिछले 24 घंटे में 3.29 लाख कोविड-19 के नए मामले सामने आए हैं। जबकि, पिछले 24 घंटे में इसकी रिकवरी के आंकड़े 3.55 लाख हैं। इससे साफ जाहिर है कि अब धीरे-धीरे एक बार फिर से रिकवरी रेट बढ़ रहा है। इन दिनों देश में वैक्सीनेशन प्रोग्राम चलाया जा रहा है। इसी बीच Google नया फीचर लेकर आया है, जहां पर COVID-19 से जुड़ी जानकारी आपको मिलेगी।  
 

Asianet News Hindi | Published : May 11, 2021 10:02 AM IST / Updated: May 11 2021, 04:34 PM IST

17
अब Google पर ही मिल जाएगी वैक्सीन से जुड़ी जानकारी, आ गया है नया फीचर

Google के नए फीचर में कोविड-19 वैक्सीन से जुड़ी सभी जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन को आप आसानी से यहां पर देख सकते हैं। इस फीचर की घोषणा कंपनी की ओर से सोमवार की गई है। इसके अलावा कंपनी की ओर से Google Maps में भी कुछ नए फीचर्स ऐड करने का काम कर रही है। 

27

गूगल की ओर से कहा गया कि नॉन प्रोफिट ऑर्गेनाइजेशन की ओर से फंड जमा करने में मदद की जा रही है। इसमें चैरिटीज ऐड फाउंडेशन इंडिया, गोंज, यूनाइटेड वे ऑफ मुंबई और गिव इंडिया शामिल हैं। 

 

37

गूगल के नए फीचर्स से हॉस्पिटल बेड्स और मेडिकल ऑक्सीजन क्राउड-सोर्स जैसी जानकारी दी जाएगी। 

47

गूगल के द्वारा जारी किए गए इस नए फीचर का उद्देश्य है कि COVID-19 से लड़ने के लिए सपोर्ट मिल सके और सभी जरूरी जानकारी लोगों तक आसानी से पहुंच सके। इस नए फीचर के बाद जब कोई यूजर गूगल पर सर्च करेगा तो उन्हें कई और जानकारियां भी दी जाएगी।  

57

इस नए फीचर्स में साइड-इफेक्ट्स, रजिस्ट्रेशन और वैक्सीन सेफ्टी जैसी डीटेल्स शामिल की जाएंगी। इसके अलावा वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन के लिए CoWIN पोर्टल पर डायरेक्ट जाने का भी लिंक दिया जाएगा। 

67

इसके साथ ही Google पर  वैक्सीन को लेकर हाल फिलहाल के अपडेट्स भी दिए जाएंगे, जिसमें  ट्रीटमेंट, बचाव और सेल्फ केयर जैसी चीजें शामिल हैं। ये सभी जानकारी यूजर्स को तब मिलेगी जब वो कोविड-19 को सर्च करेगा। 

77

हालांकि, Google ने भी पिछले साल कुछ इस तरह का फीचर भी जारी किया था। इसमें google पर यूजर्स पास के टेस्ट सेंटर को आसानी से सर्च कर सकते हैं। हाल ही में गूगल ने अपने पेज पर वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए Doodle भी दिया था। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos