Year Ender 2022 : इस साल लॉन्च हुए एक से बढ़कर एक धांसू 5G स्मार्टफोन, यहां देखें फीचर्स

टेक डेस्क : यह साल एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन के लिए जाना जाएगा। साल 2022 (Year Ender 2022) खत्म होने जा रहा है। 5G स्मार्टफोन ने मार्केट पर कब्जा जमाया और लोगों ने भी इन्हें हाथों-हाथ खरीदा। इनके फीचर्स इतने धांसू रहे कि हर कोई इनका फैन बन गया। कुछ स्मार्टफोन बेहद पावरफुल भी हैं। आईफोन से लेकर सैमसंग, वनप्लस, आईकू और आसुस जैसी एक से बढ़कर एक कंपनियों ने दमदार फोन्स लॉन्च किए। आइए देखते हैं इस साल लॉन्च हुए धांसू 5G स्मार्टफोन की लिस्ट और उनके बेहतरीन फीचर्स..

Asianet News Hindi | Published : Dec 18, 2022 2:12 PM IST / Updated: Dec 18 2022, 07:43 PM IST

17
Year Ender 2022 : इस साल लॉन्च हुए एक से बढ़कर एक धांसू 5G स्मार्टफोन, यहां देखें फीचर्स

Apple iPhone 14 Series
इस साल एपल ने iPhone 14 सीरीज लॉन्च किया। एक बड़े ‘Far Out' से एपल इस सीरीज को मार्केट में लेकर आया। iPhone 14 सीरीज में चार नए आईफोन लॉन्च किए। इनमें iPhone 14,  iPhone 14 Plus, iPhone 14 pro Max, iPhone 14 pro  हैं। रेगुलर और प्लस दोनों में A15 बायोनिक प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, प्रो मॉडल को A16 के साथ लॉन्च किया है। आईफोन 14 प्रो मैक्स और आईफोन 14 प्रो में 48 मेगापिक्सल का कैमरा है। अब तक किसी भी आईफोन में मिलने वाला सबसे बड़ा सेंसर भी है। आईफोन 14 की शुरुआती कीमत 79,990 रुपए है।

27

Samsung Galaxy S22 Ultra
फरवरी में पहली बार स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ भारत में गैलेक्सी एस सीरीज लॉन्च की गई। इसमें Samsung Galaxy S22, Galaxy S22+ और Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन आएं। इस सीरीज के Galaxy S22 Ultra के साथ एस पेन का सपोर्ट दिया गया। यह सैमसंग का इस साल का सबसे दमदार स्मार्टफोन है। सैमसंग एस 22 अल्ट्रा 5G फोन है। इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर, 12 जीबी तक रैम और 1 टीबी तक की स्टोरेज है। फोन के साथ सैमसंग गैलेक्सी एस 22 अल्ट्रा में चार रियर कैमरे हैं। इसमें प्राइमरी लेंस 108 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, तीसरा लेंस 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो और चौथा लेंस 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो है। इसके साथ ही 10x ऑप्टिकल जूम भी है। सैमसंग गैलेक्सी एस 22 अल्ट्रा की कीमत 74,800 रुपए से शुरू है।
 

37

OnePlus 10 Pro
वनप्लस इस साल अपना सबसे दमदार फ्लैगशिप फोन वनप्लस 10 प्रो लेकर आया। 31 मार्च, 2022 को इसे भारत में लॉन्च किया गया। स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 SoC से लैस यह फोन एंड्रॉयड 12 बेस्ड ColorOS 12.1 पर काम करने वाला फोन है। इसमें 6.7 इंच की QHD+ एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1440x3216 पिक्सल का है। फोन में ऑलवेज ऑन डिस्प्ले है, जिसकी ब्राइटनेस 1300 निट्स है। इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं, जिनमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का Sony IMX 789 सेंसर है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर् भीट है। दूसरा लेंस 50 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL JN1 सेंसर अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो है। इसके कैमरे से 8K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। इस फोन के साथ फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा भी है। इसकी शुरुआती कीमत 66,999 रुपए है।

47

Google PIXEL 7 PRO
6 अक्तूबर, 2022 को गूगल ने एक इवेंट में फ्लैगशिप स्मार्टफोन पिक्सल 7 सीरीज को भारत में लॉन्च किया। इस सीरीज में Google Pixel 7 Pro और Google Pixel 7 मार्केट में लाया गया। गूगल पिक्सल 7 प्रो में Tensor G2 प्रोसेसर है। इसे जिरकोनिका-ब्लास्टेड एल्युमीनियम बॉडी डिजाइन में पेश किया गया। 6.7 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें सिक्योरिटी के लिए Titan M2 प्रोसेसर का सपोर्ट मिलता है। Pixel 7 Pro में 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज है। इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। फोन में 10.8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। इसमें सिनेमैटिक वीडियो शूट करने की भी सुविधा है। फोन की कीमत 84,999 रुपए है।
 

57

Asus ROG Phone 6 Pro
अपने गेमिंग सीरीज फोन Asus ROG Phone 6 को आसुस ने जुलाई, 2022 में भारत में लॉन्च किया। इस सीरीज में Asus ROG Phone 6 और ROG Phone 6 Pro स्मार्टफोन मार्केट में आए। आसुस रोग फोन 6 प्रो के साथ क्वालकॉम के फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 8+ gen 1 प्रोसेसर है। इसमें 18 जीबी रैम है। फोन में 6.78 इंच का फुल एचडी प्लस सैमसंग एमोलेड डिस्प्ले है। 165 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट, एचडीआर 10+ सपोर्ट और ROG की एक्सक्लूसिव ट्यूनिंग टेक्नोलॉजी है। इसमें 6,000 एमएएच की बैटरी, 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है। 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसके साथ Game Cool 6 कूलिंग सिस्टम भी है। इसकी शुरुआती कीमत 89,999 रुपए है।
 

67

iQoo 9 Pro
स्मार्टफोन ब्रांड आईकू ने भी इस साल अपना दमदार फोन लॉन्च किया। फरवरी, 2022 में स्मार्टफोन सीरीज 9 लॉन्च की गई। इसमे  iQoo 9, iQoo 9 SE और iQoo 9 Pro पेश किया गया। iQoo 9 Pro में स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर और 12 जीबी तक LPDDR5 रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। आईकू 9 प्रो में एंड्रॉयड 12 बेस्ड Funtouch OS 12 है। इसमें 6.78 इंच की 2K E5 एमोलेड डिस्प्ले है, जिसके साथ 3D कर्व्ड ग्लास का प्रोटेक्शन है। इसका डिस्प्ले लो टेंपरेचर पॉलीक्रिस्टलाइन ऑक्साइड (LTPO) 2.0 टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। आईकू 9 प्रो में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं, जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL GN5 सेंसर है। कैमरे के साथ इसमें गिंबल सपोर्ट और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) है। दूसरा लेंस 50 मेगापिक्सल और तीसरा लेंस 16 मेगापिक्सल का पोट्रेट है। इसके साथ 2.5x ऑप्टिकल जूम है। आईकू 9 प्रो के कैमरे के साथ फाइव एक्सिस वीडियो इमेज स्टेबलाइजेशन (VIS) सपोर्ट भी है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसकी शुरुआती कीमत 64,990 रुपए है।
 

77

Motorola Edge 30 Ultra
इसी साल मोटोरोला इंडिया ने भी सबसे दमदार फोन Motorola Edge 30 Ultra लॉन्च किया। सितंबर में लॉन्च हुए इस फोन में स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर के साथ 200 मेगापिक्सल का कैमरा है। 6.67 इंच की कर्व्ड pOLED डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144Hz है। डिस्प्ले के साथ ही इसमें HDR10+ और गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। मोटो एज 30 अल्ट्रा में 1/1.22 इंच साइज का 200 मेगापिक्सल वाला सैमसंग का सेंसर भी है। ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट है। दूसरा लेंस 50 मेगापिक्सल का और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। इसमें टेलीफोटो और मैक्रो मोड भी है। फोन के साथ 60 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसकी शुरुआती कीमत 59,999 रुपए है।

इसे भी पढ़ें
पुराने मोबाइल फोन से इस तरह बनाएं CCTV कैमरा, घर की सिक्योरिटी में आएगा काम

बेटे ने चुकाया पिता का 40 लाख का कर्ज, Youtube को न समझें सिर्फ टाइमपास


 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos