इस महिला ने ऐसा कांड किया था कि नाम पड़ गया Range Rover Mum, फेमस हुई तो ऐसे उठाया फायदा

Published : Nov 21, 2021, 05:43 PM IST

इंग्लैंड. सोशल मीडिया पर इन दिनों रेंज रोवर मॉम की चर्चा है। दरअसल, रेंज रोवर मां का नाम शर्लिन स्पीड है, जिन्होंने ब्रिटेन के प्रदर्शनकारियों पर अपनी रेंज रोवर चढ़ाने की कोशिश की थी। उस वक्त उनकी काफी आलोचना की गई थी। अब उन्होंने खुद की पहचान रेंज रोवर मॉम के रूप में बना ली है। उन्होंने रेंज रोवर मॉम से कई प्रोडक्ट बनाने शुरू कर दिए हैं। उन्हें वे ऑनलाइन बेचती हैं। अब उन्होंने एक पार्टी में अपने सभी फैंस को इनवाइट किया है। तस्वीरों में देखें, रेंज रोवर मॉम की पूरी कहानी...?   

PREV
15
इस महिला ने ऐसा कांड किया था कि नाम पड़ गया Range Rover Mum, फेमस हुई तो ऐसे उठाया फायदा

शर्लिन स्पीड ने एसेक्स में प्रदर्शनकारियों पर कार चढ़ाने की कोशिश की थी। उन्होंने चिल्लाते हुए कहा था कि उनके बेटे को स्कूल जाना है। इसलिए प्रदर्शनकारी रास्ते से हट जाए। 

25

अब शर्लिन ने 17 दिसंबर को एक क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया है, जिसमें उन्होंने अपने प्रशंसकों को बुलाया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, मैं आप सभी से मिलना पसंद करूंगी। आओ और मेरे साथ जश्न मनाएं। यह साल की पार्टी होगी।

35

शर्लिन जब पहली बार सुर्खियों में आई थीं तो उन्होंने उसे खूब भुनाया। उन्होंने एक वेबसाइट की शुरुआत कर दी, जो रेंज रोवर मम के नाम से है। जहां वे हुडी, क्रॉप्ड हुडी, मग, लेगिंग और इनडोर कुशन बेचती हैं। 

45

प्रदर्शन करने वालों पर कार चढ़ाने की कोशिश करने वाली शर्लिन ने कहा था कि वे जो कर रहे हैं वह गलत है। वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। लोगों को परेशान कर रहे हैं। वे बहुत गलत कर रहे हैं। लोगों को बहुत दिक्कत हो रही है। 

55

उन्होंने कहा था, मैं परेशान हूं कि मैंने अपना आपा खो दिया। हो सकता है कि मैं इस बारे में एक अलग तरीके से सोच रही हूं। लेकिन मैं हमेशा उस चीज के लिए खड़ी रहूंगी जिसमें मैं विश्वास करती हूं। लोगों को अपना सामान्य जीवन जीने का अधिकार होना चाहिए। शर्लिन ने कहा कि वह अन्य मांओं के लिए खड़ी थी जिन्हें सुबह अपने बच्चों को स्कूल ले जाने में दिक्कत हो रही थी।

ये भी पढ़ें..

Sania Aashiq: कौन है पाकिस्तान में रहने वाली 25 साल की ये विधायक, लोग इनका अश्लील वीडियो सर्च कर रहे हैं

Queen Elizabeth के बैंगनी हाथ देखकर घबराए ट्विटर यूजर्स, डॉक्टर्स ने दिया इसका जवाब

Srinagar के SSP ने चना बेचने वाले के लिए किया ऐसा काम, लोगों ने कहा- देश को ऐसा ही अधिकारी चाहिए

एक व्यक्ति अपनी मंगेतर को अश्लील मैसेज क्यों भेजता है? जानें मुंबई की सेशन कोर्ट में क्या कहा गया

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories