पुलिस पर भांजी तलवार-कभी तिरंगे का अपमान, किसान आंदोलन की इन 10 तस्वीरों को देख भड़क उठे थे देशवासी

Published : Nov 19, 2021, 11:55 AM ISTUpdated : Nov 19, 2021, 12:02 PM IST

नई दिल्ली. तीन नए कृषि कानूनों (Three Farms Laws) को सरकार ने वापस लेने का फैसला किया है। पीएम मोदी (PM Modi) ने शुक्रवार को देश के नाम संबोधन में इस बात का ऐलान किया। करीब एक साल तक चले किसान आंदोलन (Farmer Movement) को पीएम मोदी के ऐलान के बाद खत्म किया जाएगा या नहीं। इसपर फैसला होना अभी बाकी है। लेकिन सरकार (Government) ने अपनी तरफ से एक बड़ी पहल की है। किसानों का दावा है कि उनका एक साल तक चला आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से किया गया। लेकिन इस दौरान कई ऐसे मौके आए, जब किसानों के आंदोलन की आलोचना (Farmer Movement Criticized) की गई। किसान आंदोलन पर एक बड़ा डेंट 26 जनवरी 2021 को लगा था। जब किसानों का एक समूह जबरदस्ती दिल्ली में लाल किले (Red Fort) के अंदर घुस गया था। आंदोलन की 10 तस्वीरें, जिन्होंने देश को किया शर्मसार... 

PREV
110
पुलिस पर भांजी तलवार-कभी तिरंगे का अपमान,  किसान आंदोलन की इन 10 तस्वीरों को देख भड़क उठे थे देशवासी

किसान आंदोलन के दौरान 26 जनवरी 2021 के दिन दिल्ली में जो हुआ वह बहुत शर्मनाक था। आंदोलन के दौरान एक व्यक्ति ने लाल किले के प्राचीर पर चढ़कर भारतीय तिरंगे को उतारकर उसकी जगह अपना झंडा लगाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने इसपर सख्त एक्शन लिया था। 
 

210

विरोध प्रदर्शन के दौरान इस तस्वीर के सामने आने के बाद किसानों की काफी आलोचना हुई। इसमें प्रदर्शन के दौरान एक निहंग प्रदर्शनकारी ने पुलिसकर्मी पर तलवार भाज दी थी। हालांकि बाद में कहा गया कि किसान ने अपनी सुरक्षा में तलवार भांजा था

310

तस्वीर 26 जनवरी 2021 की है। किसान आंदोलन के दौरान दिल्ली चलो अभियान चलाया गया। इस दौरान देशभर से किसान दिल्ली में दाखिल हो गए। हालांकि इस दौरान दिल्ली में कई जगहों पर हिंसक घटनाएं हुईं। कई किसान संगठनों के सदस्य लाल किला के अंदर घुस गए। कुछ ने तो लाल किले के प्राचीर पर अपने संगठन का झंडा लगाने की कोशिश की। 
 

410

ये तस्वीर भी किसान आंदोलन के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर दाग लगाने जैसी है। दरअसल, 26 जनवरी 2021 को दिल्ली चलो कार्यक्रम के दौरान ट्रैक्टर और ट्रालियों में भरकर किसान दिल्ली पहुंचे। लेकिन इस दौरान किसानों ने काफी उत्पात मचाया। ट्रेफिक नियमों की धज्जियां उड़ाई। ट्रैक्टर पर आगे बैठकर दिल्ली पहुंचे थे। 

510

किसान आंदोलन के दौरान कई बार निहंग किसान आलोचना के केंद्र में रहें। आंदोलन के दौरान कई बार वे अपने साथ रखे हुए हथियारों का इस्तेमाल करते हुए नजर आए। अक्टूबर 2021 में ही सिंघु बॉर्डर पर निहंगो पर मनोज पासवान नाम के शख्स पर हमला करने का आरोप लगा था। 

610

आंदोलन के दौरान किसान जब दिल्ली पहुंचे तो वे लाल किले के प्राचीर पर चढ़कर गए। इस दौरान उन्होंने काफी उत्पात मचाया। देश सहित पूरी दुनिया ने इस उत्पात को देखा। इस घटना के बाद किसानों की काफी आलोचना हुई थी।

710

26 जनवरी 2021 को जब किसान दिल्ली में दाखिल हुए तो उन्होंने काफी उत्पात मचाया। पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की। कई सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। 

810

विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पहुंचे किसानों ने लाल किले के अंदर भी तोड़फोड़ की थी। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि किसानों ने आक्रोशित होकर लाल किला कैंपस के अंदर जबरदस्ती घुस गए और तोड़फोड़ की। पुलिस ने इस आरोप में कई किसानों की पहचान कर गिरफ्तारी भी की।

910

किसान आंदोलन के दौरान सिंघु बॉर्डर पर एक युवक का तालिबानी तरीके से कत्ल कर दिया गया था। उसका हाथ काटकर शव को मंच के सामने लटकाया गया था। जब इसकी तस्वीरें मीडिया में आईं तो किसान आंदोलन की काफी आंलोचना की गई। मृतक की पहचान 35 साल के लखबीर सिंह के रूप में हुई है। मृतक मजदूर था और पंजाब के तरन तारन का रहने वाला था।

1010

किसान आंदोलन के दौरान लखबीर सिंह नाम के व्यक्ति की सिंघु बार्डर पर 15 अक्तूबर को हत्या कर दी गई थी। इस मामले में चार निहंगों नारायण सिंह, सरबजीत सिंह, भगवंत सिंह और गोविंदप्रीत सिंह ने 15 और 16 अक्तूबर को सरेंडर कर दिया था।

ये भी पढ़ें...

साधारण नहीं, एक पुलिसवाली है ये लड़की, इसे लेकर ऑफिस में ऐसी अफवाह उड़ी कि करना पड़ा सस्पेंड

कुत्ते के पिंजरे में बंद थी 6 साल की बच्ची, मुंह पर लगा था टेप, बहन ने बताई दर्दनाक मौत की पूरी कहानी

एक झटके में खत्म हुआ पूरा परिवार: पहले ब्लास्ट फिर अंधाधुंध गोलियां, गाड़ी में थे कर्नल उनकी पत्नी और बच्चा

कोरोना के बाद फैल सकती है एक और महामारी, चीन के बाजारों में मिले 18 हाई रिस्क वाले वायरस

Recommended Stories