विमान में विंडो सीट पर बैठने का क्या खतरा है, flight attendant ने किया डराने वाला खुलासा

Published : Oct 13, 2021, 10:14 AM ISTUpdated : Oct 13, 2021, 10:17 AM IST

नई दिल्ली. विमान से सफर (Flight Travel ) करना एक सुखद एहसास होता है। लेकिन क्या कभी सोचा है कि सफर के दौरान किन चीजों का सबसे ज्यादा ध्यान देना चाहिए। जैसे कि क्या आपको पता है कि विमान में विडों सीट (plane window seat) खतरनाक साबित हो सकती है। शायद नहीं। उल्टा अधिकतर लोग विडों सीट लेना पसंद करते हैं। लेकिन विडों सीट के साथ कुछ सावधानियां रखनी बहुत जरूरी है। नहीं तो आपका सफर घातक साबित हो सकता है। एक विमान की फ्लाइट अटेंडेंट (Flight attendant) ने बताया कि आखिर क्यों विंडो सीट पर बैठना खतरनाक हो सकता है। फ्लाइट अटेंडेंट ने अपना अनुभव शेयर किया। विमान में सोने का प्लान कर रहे हैं तो खिड़की के पास कभी भी मत बैठिए, जानिए इससे क्या खतरा है..?

PREV
16
विमान में विंडो सीट पर बैठने का क्या खतरा है, flight attendant ने किया डराने वाला खुलासा

एक फ्लाइट अटेंडेंट ने खुलासा किया है कि अगर आप सोने का प्लान कर रहे हैं तो आपको कभी भी विंडो सीट नहीं चुननी चाहिए। केबिन क्रू के मेंबर टॉमी सिमाटो ने टिकटॉक पर अपने फॉलोअर्स को एक अलर्ट मैसेज भेजा है, जिसमें उन्होंने बताया है कि विंडो सीट पर सोना कितना खतरनाक हो सकता है। 

26

टॉमी सिमाटो ने उन चीजों का खुलासा किया जो विमान में उड़ान के दौरान कभी नहीं करनी चाहिए। उन्हीं में से एक है खिड़की की सीट पर न सोना। टॉमी ने अपने टिकटॉक वीडियो में कहा, खिड़की पर बैठने वाले आप अकेले नहीं होते हैं। आपको नहीं पता कि कितने लोगों या बच्चों ने खिड़की पर अपने हाथ या अन्य चीजों को पोंछा है। 

36

टॉमी ने कहा कि विंडो विमान का सबसे गंदा हिस्सा होता है। केबिन क्रू मेंबर लिंडा फर्ग्यूसन ने 24 साल तक एयरलाइंस में काम किया। उन्होंने अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया कि ये विमान का सबसे गंदा हिस्सा होता है। यहां पैसेजर्स नियमित रूप से खांसते और छींकते हैं।

46

इतना ही नहीं, खिड़की पर पैसेंजर्स के गंदे बाल और मुंह भी चिपका रहता है। इसलिए जबतक विंडो को अच्छे से साफ न किया जाए, तब तक वहां न बैठे। उन्होंने कहा कि मैंने देखा है कि बहुत से लोग अपने साथ लिसोल वाइप्स ले जाते हैं जिससे वे सीट और आसपास की जगह को खुद साफ करते हैं। 

56

उन्होंने कहा कि अगर कोई लाइट होती, जिससे सभी कीटाणुओं को देखा जा सकता है तो मुझे लगता है इसे देखकर हर कोई डर जाता। टॉमी ने उड़ान के दौरान कुछ अन्य सावधानियों को रखने के लिए कहा। 

66

उन्होंने कहा कि कभी भी पैसेंजर्स को विमानों में शॉर्ट्स नहीं पहनना चाहिए। यह खिड़की के समान ही है। यानी जैसे खिड़की के पास कीटाणुओं का खतरा होता है वैसे शॉट्स से भी कीटाणुओं का खतरा होता है। इतना ही नहीं, विमान के बाथरूम का इस्तेमाल करते हुए फ्लश बटन को नंगे हाथों से नहीं धकेलना चाहिए। इसके लिए किसी नैपकिन का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

नोट- इस खबर में इस्तेमाल सभी तस्वीरें सांकेतिक हैं।

ये भी पढ़ें..

Rough Sex के दौरान लड़की की मौत, लेकिन जब कोर्ट ने दोषी प्रेमी को सजा सुनाई तो छिड़ा विवाद

पेट से निकली 1 किलो नुकीली कील, नट-चाकू, डॉक्टर ने बताया- शराब छोड़ने की वजह से मरीज की ये हालत हुई

कोरोना को मिटाने के लिए गेमचेंजर साबित होगी ये दवा, मरने से बचाने में है शानदार रिकॉर्ड

रात भर खर्राटे भर सोते रहे माता-पिता, बिस्तर के नीचे दबी रही 18 दिन की बच्ची, तड़प-तड़प कर हुई मौत

40 साल का वर्जिन शख्स ढूंढ रहा गर्लफ्रेंड, लेकिन ऐसी शर्त रख दी है कि 5 साल से लड़की ही नहीं मिली

बढ़ा हुआ वजह कम होना-स्किन की शाइनिंग, शराब छोड़ने पर बॉडी में क्या-क्या बदलाव होते हैं

Recommended Stories