यहां कचरे के ढेर में लाखों रुपए का सोना मिलने से मचा हड़कंप, जानिए फिर कैसे हुआ बंटवारा

तमिलनाडु. सोना। ऐसी धातु, जिसके छोटे से टुकड़े की कीमत लाखों में होती है। अगर ऐसी चीज किसी कचरे में पड़ी मिल जाए तो कैसा हो। तमिलनाडु में ऐसा ही हुआ। यहां 100 ग्राम सोने का सिक्का एक कचरे के ढेर में पड़ा हुआ मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी कीमत करीब 8 लाख रुपए थी। लेकिन इससे भी दिलचस्प कहानी आगे है। जिस व्यक्ति को कचरे के ढेर में सोने का सिक्का मिला, वह इतना नेक इंसान था। इमानदार था कि उसने वह सिक्का खुद अपने पास नहीं रखा बल्कि उसे लौटा दिया। जानें कचरे में मिले सोने का सिक्का किसका था...? 
 

Asianet News Hindi | Published : Oct 19, 2021 10:33 AM IST / Updated: Oct 19 2021, 04:04 PM IST

16
यहां कचरे के ढेर में लाखों रुपए का सोना मिलने से मचा हड़कंप, जानिए फिर कैसे हुआ बंटवारा

सोने का सिक्का किसका था?
तमिलनाडु में कचरा विभाग में काम करने वाले एक सफाई कर्मचारी को कचरे में 7.5 लाख रुपए का 100 ग्राम सोने का सिक्का पड़ा मिला। फिर उसने सोना उसके मालिक को लौटाने का फैसला किया। एक कूरियर कंपनी में काम करने वाले गणेश रमन ने अपनी मेहनत की कमाई से 100 ग्राम सोने का सिक्का खरीदा था। उसने उसे गुलाबी आभूषण-रैपिंग पेपर में ढक कर बिस्तर के नीचे रख दिया था।

26

पत्नी ने सफाई में फेंक दिया सिक्का
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गणेश रमन को तब शॉक लगा जब उसने बिस्तर के नीचे से सोने का सिक्का गायब पाया। पहले तो उसने इधर-उधर खोजा। जब नहीं मिला तो पत्नी से पूछा। इसके बाद पत्नी ने जो बताया उससे वह सन्न रह गया।

36

पत्नी ने बताया कि उसने कमरे की सफाई की। इसी दौरान उसने बेड और उसके नीचे रखे सामानों की भी सफाई की। फिर जो कचरा इकट्ठा हुआ उसे फेंक दिया। ये सुनते ही गणेश परेशान हो गया। उसने तुरन्त पुलिस को खबर किया।

46

गणेश रमन ने सथंगुलम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस एक्शन में आ गई और उसने सीसीटीवी फुटेज के जरिए उस दिन इलाके में कचरा साफ करने वाले लोगों का पता लगाया। इसके बाद पुलिस को एक चौंकाने वाली कहानी पता चली।

56

एक सफाई कर्मचारी ने अपने ऑफिस में सोने का सिक्का पहले ही जमा करा दिया था। उस व्यक्ति का नाम मैरी है। कचरे को अलग करते समय मैरी ने एक चिपचिपी आवाज सुनी थी। फिर रैपर खोला तो उसमें से सोने का सिक्का निकला।

66

मैरी ने बिना कुछ सोचे और लालच किए सोने का सिक्का अपनी ऑफिस में जमा करा दिया। बाद में गणेश रमन और उनका परिवार सोमवार को सथंगुलम थाने आए, जहां पुलिस ने मैरी की ईमानदारी की सराहना करते हुए उन्हें सोने का सिक्का लौटा दिया।

ये भी पढ़ें.

ये प्रथा अजीब है! झरने से बहता है खून, महिला-पुरुष नंगे होकर नहाते हैं, चौंकाने वाली है वजह

आप जिसे मोटापा समझ रहे हैं वह ट्यूमर हो सकता है, डॉक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

डिप्रेशन से बचना है तो मशरूम खाना चाहिए, एक स्टडी में हुआ ऐसा खुलासा, जो मौत से बचा सकता है

वियाग्रा का इस्तेमाल सिर्फ बेडरूम में ही नहीं, इसके और भी हैं कई फायदे, जो कर देंगे आपको हैरान

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos