Published : Jun 17, 2022, 01:50 PM ISTUpdated : Jun 17, 2022, 02:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. राखी सावंत (Rakhi Sawant) पिछले कुछ समय से बिजनेसमैन आदिल दुर्रानी को डेट करने की वजह से चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने दुबई वाले घर की झलक दिखाई है। राखी ने घर का इनसाइड व्यू दिखाते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके बेडरूम से लेकर बाथरूम तक हर कोना दिखाई दे रहा है। नीचे की स्लाइड्स में आप भी राखी सावंत के घर की अंदर की तस्वीरें देख सकते हैं....
राखी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "आकाश ही सीमा है और स्काइज बाय डेन्यूब वह जगह है, जहां दुबई में अब मेरा घर है।" इसके आगे उन्होंने दुबई में घर लेने के अपने सपने को पूरा करने में मदद करने के लिए रिजवान साजन नाम के शख्स और डेन्यूब प्रॉपर्टीज का शुक्रिया अदा किया है।
27
वीडियो में राखी सावंत 1982 की फिल्म 'साथ-साथ' का गाना 'ये तेरा घर ये मेरा घर' गाते हुए अपने फैन्स का घर में स्वागत कर रही हैं।
37
राखी वीडियो में कह रही हैं कि उन्हें भगवान से अब कुछ और नहीं मांगना है। क्योंकि उनका दुबई में घर लेने का सपना पूरा हो चुका है।
47
राखी अपने बेडरूम को दिखाते हुए कुछ एक्साइटेड नज़र आईं। वे कह रही हैं, "आप मेरा बेडरूम देखकर शॉक्ड हो जाएंगे।"
57
राखी बता रही हैं कि उनका यह अपार्टमेंट फुली लोडेड है। आपको यहां बस अपने दो बैग लेकर आना है और रहना है।
67
कुछ दिन पहले राखी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके बॉयफ्रेंड आदिल ने उन्हें दुबई में एक घर गिफ्ट किया है। राखी ने यह भी कहा था कि आदिल ने उन्हें प्रपोज करते समय एक BMW कार भी गिफ्ट की थी।
77
आदिल मैसूर बेस्ड बिजनेसमैन हैं और पिछले कुछ समय से राखी को डेट कर रहे हैं। राखी ने एक बातचीत में बताया था कि आदिल ने उन्हें पहली मुलाक़ात के बाद एक महीने के अंदर ही उन्हें प्रपोज कर दिया था। बाद में वे उन्हें अपने परिवार से मिलवाने दुबई भी ले गए थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।