ऋतिक रोशन की नानी पद्मा रानी ओमप्रकाश पति जे ओमप्रकाश मेहरा के निधन के बाद से ही बीमार चल रही थीं और रोशन परिवार के साथ ही रह रही थीं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की नानी और फिल्ममेकर जे ओम प्रकाश मेहरा ( J Omprakash Mehra) की पत्नी पद्मा रानी ओमप्रकाश का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। पद्मा रानी 91 साल की थीं और लंबे समय से बिस्तर पर थीं। बताया जा रहा है कि अस्वस्थता के कारण वे पिछले दो साल से रोशन परिवार के साथ हो रह रही थीं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तीन साल पहले हुआ जे ओमप्रकाश मेहरा का निधन

जे ओमप्रकाश मेहरा का निधन तीन साल पहले 93 साल की उम्र में 7 अगस्त 2019 को हुआ था। उस वक्त अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था, "प्रख्यात निर्माता-निर्देशक जे ओमप्रकाश मेहरा जी का आज सुबह निधन हो गया है। दयालु, मिलनसार, ऋतिक के नाना। उदास हूं। उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना है।"

कई शानदार फिल्मों के निर्देशक रहे जे ओमप्रकाश मेहरा 

1926 में लाहौर पाकिस्तान में जन्मे जे ओमप्रकाश मेहरा राजेश खन्ना, मुमताज़ और संजीव कुमार स्टारर 'आपकी कसम', संजीव कुमार, जीतेंद्र और रीना रॉय स्टारर 'अपनापन', राजेश खन्ना और जीनत अमान स्टारर 'आशिक हूं बहारों का', रजनीकांत, राकेश रोशन, श्रीदेवी देवी और डैनी डेंजोगपा स्टारर 'भगवान दादा' और जीतेंद्र, गोविंदा, मीनाक्षी शेषाद्री और रीना रॉय स्टारर 'आदमी खिलौना है' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था। राहुल रॉय स्टारर 'अफ़साना दिलों का' बतौर डायरेक्टर जे ओमप्रकाश मेहरा की आखिरी फिल्म थी।

लाहौर में जन्मे, विभाजन के बाद आए थे भारत

जे ओमप्रकाश मेहरा ने लाहौर के डिस्ट्रिब्यूटर्स ऑफिस में क्लर्क के तौर पर काम किया था। बाद में उन्हें यहीं मैनेजर बना दिया गया और विभाजन के बाद वे पाकिस्तान से मुंबई आ गए थे। मुंबई में वे 6 साल तक इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोडूसर्स एसोसिएशन (IMPAA) और फिल्म प्रोड्यूसर्स गिल्ड के अध्यक्ष भी रहे हैं। 1995-96 में उन्हें फिल्म फेडरेशन ऑफ़ इंडिया का अध्यक्ष चुना गया था। उन्होंने डायरेक्टोरेट ऑफ़ फिल्म फेस्टिवल एन्ड सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फिल्म सर्टिफिकेशन में हिस्सा लिया था। इसके अलावा वे पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट में लेक्चरर रहे थे। 2004 में उन्हें एशियन गिल्ड ऑफ़ लन्दन द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट्स अवॉर्ड दिया गया था।

और पढ़ें...

प्रियंका चोपड़ा ने आखिर क्यों शेयर की थी बेटी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर? पति निक जोनस ने बताई वजह

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शैलेश लोढ़ा ला रहे शो, जानिए 'तारक मेहता...' छोड़ने के सवाल पर क्या बोले?

डिजास्टर साबित हुई अक्षय कुमार की 'सम्राट पृथ्वीराज', 200 करोड़ के बजट में बनी बस इतने कलेक्शन पर सिमट गई

मां को याद कर रो पड़े अनिल कपूर, आर्थिक तंगी के दिनों की बात करते छलक आए आंसू