शैलेश लोढ़ा पिछले महीने से लगातार इस बात को लेकर ख़बरों में छाए हुए हैं कि उन्होंने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' छोड़ दिया है। अब उन्होंने अपना नया शो लॉन्च कर दिया है। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) छोड़ने के बाद शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha) ने अपने नए शो की लॉन्चिंग कर दी है। उनके नए शो का नाम है 'वाह भाई वाह' (
Waah Bhai Waah), जो एक कविता बेस्ड शो है। इस शो की लॉन्चिंग के दौरान जब शैलेश से 'तारक मेहता...' को लेकर रिएक्शन मांगा गया तो वे सवाल टाल गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या बोले शैलेश 'तारक मेहता...' के सवाल पर

एक न्यूज वेबसाइट के रिपोर्टर ने जब 'तारक मेहता...' से जुड़ा सवाल पूछा तो शैलेश लोढ़ा ने कहा, "आज हम यहां वाह भाई वाह के लिए हैं तो सिर्फ उसकी ही बातें करते हैं।" पिछले महीने से यह खबर लगातार मीडिया में छाई हुई है कि शैलेश लोढ़ा ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को अलविदा कह दिया है। कहा जा रहा है कि उन्होंने लंबे समय से इस शो के लिए शूटिंग नहीं की है।

कुछ दिनों पहले एक रिपोर्ट में इसकी वजह भी बताई गई थीं। कहा जा रहा था कि शैलेश ने एक नहीं, बल्कि तीन वजह से शो छोड़ा है। ऐसा कहा गया कि जेठालाल का रोल कर रहे दिलीप जोशी के साथ उनकी बन रही थी। इसके अलावा वे लंबे समय से कम फुटेज मिलने से परेशान हो गए थे। यह भी कहा गया कि शो के बाकी एक्टर्स उनके खिलाफ लॉबिंग कर रहे थे। हालांकि, सच्चाई क्या है? यह शैलेश लोढ़ा और शो के मेकर्स के अलावा भला कौन बेहतर बता सकता है।

बता दें कि शैलेश लोढ़ा 2008 में 'तारक मेहता...' की शुरुआत से ही इस शो से जुड़े हुए थे। ऐसे मेन 14 साल का सफ़र अचानक ख़त्म करने का उनका फैला वाकई चौंकाने वाला है। 

शैलेश ने सोशल मीडिया पर दी नए शो की जानकारी

शैलेश लोढ़ा ने सोशल मीडिया पर अपने शो को लेकर जानकारी साझा की है। उन्होंने एक पोस्टर साझा करते हुए लिखा है, "मैंने भारतीय टेलीविज़न पर मेरा पहला शो 2 दशक पहले हिंदी कविता का ही किया था। सैकड़ों एपिसोड संचालित किए और एक सिलसिला बन गया। अतः कविता को समर्पित कार्य करता हूं तो संतुष्टि मिलती है। गाली गलौच वाली तथाकथित कॉमेडी के दौर में फिर से एक प्रयास है कि जनमानस में बसी हमारी ये विधा और इस देश के अद्भुत कवि एक बार फिर हम सब को रससिक्त करें। विनम्रता के साथ सिर्फ 3 दिन बाद....19 जून से हर रात 9 बजे शेमारू टीवी पर।"

और पढ़ें...

डिजास्टर साबित हुई अक्षय कुमार की 'सम्राट पृथ्वीराज', 200 करोड़ के बजट में बनी बस इतने कलेक्शन पर सिमट गई

मां को याद कर रो पड़े अनिल कपूर, आर्थिक तंगी के दिनों की बात करते छलक आए आंसू

रणबीर कपूर ने किया करन जौहर के शो पर जाने से इनकार, उनके मुंह पर ही बोल दी इतनी बड़ी बात

प्रेग्नेट सोनम कपूर को पिता अनिल कपूर की सलाह, कहा- उन्हें इस तरह की मां नहीं बनना चाहिए