MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 'बबिताजी' का बाराती डांस वायरल, पेट देखकर लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 'बबिताजी' का बाराती डांस वायरल, पेट देखकर लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

एंटरटेनमेंट डेस्क. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की बबिताजी यानी मुनमुन दत्ता शो की सबसे खूबसूरत और सबसे फिट एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाती हैं।  शो से इतर मुनमुन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी नई और पुरानी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। मुनमुन ने गुरुवार रात अपने पुराने शो 'हम सब बाराती' के सेट की कुछ फोटो शेयर की, इनमें से एक में वे बाराती डांस करती नज़र आ रही हैं और लोगों को उनका यह अंदाज़ काफी पसंद आ रहा है। मुनमुन ने फोटो के कैप्शन में लिखा है, "Circa 2004...हम सब बाराती की यादें।" नीचे कीई स्लाइड्स में जानिए मुनमुन की फोटो देखकर लोगों ने क्या कुछ कहा...

3 Min read
Gagan Gurjar
Published : Jun 17 2022, 10:08 AM IST| Updated : Jun 17 2022, 10:32 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

मुनमुन की फोटो पर कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, "बहुत अच्छे बबिताजी।" एक यूजर का कमेंट है, "मैम आपकी एक्टिंग कमाल की है।" किसी ने मुनमुन को स्वीट, किसी ने सिज़िलिंग तो किसी ने उन्हें यंग, स्लिम और क्यूट बताया। वहीं, कुछ लोगों का ध्यान उनके एब्स पर भी गया।

27

एक यूजर ने लिखा है, "क्यूट, आपकी बैली फिटनेस गोल दे रही है।" एक यूजर ने लिखा है, "अब यह मत कहना कि उस वक्त आप 18 साल की थीं। आप अभी भी वैसी ही लगती हैं। कैसे?" एक यूजर का कमेंट है, "आप इस पिक्चर को खिंचवाते वक्त सिर्फ 14 साल की थीं?"

37

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स फोटो में मुनमुन के साथ नज़र आ रहे दिवंगत अभिनेता दिनयार कॉन्ट्रेक्टर को याद कर रहे हैं। मसलन एक यूजर ने लिखा है, "दिनयार कॉन्ट्रेक्टर सर महान एक्टर।" एक यूजर ने लिखा है, "यह आदमी मेरा बचपन से फेवरेट रहा है। क्यूटी पाई कॉन्ट्रेक्टर। मैंने उन्हें शाकालाका बूम बूम, डॉन (डिटेक्टिव ओमकार नाथ), सोनपरी, करिश्मा का करिश्मा, अक्कड़ बक्कड़ बॉम्बे बो, शरारत, खिचड़ी जैसे शोज में देखा है।"

47

'हम सब बाराती' का निर्माण संजय चहल टेलीफिल्म्स के बैनर तले हुआ था और इसे संजय चहल के साथ धर्मेश मेहता ने निर्देशित किया था। 2004 में आए इस शो में मुनमुन ने मीठी नाम का किरदार निभाया था।

57

बताया जाता है कि इसी शो के दौरान उनकी दोस्ती दिलीप जोशी से हुई थी, जो नत्थू मेहता का रोल निभा रहे थे। 'हम सब बाराती' के 4 साल बाद मुनमुन को 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से बड़ा ब्रेक मिला। 

67

ऐसा बताया जाता है कि मुनमुन को बबिता अय्यर का रोल दिलीप जोशी की सिफारिश के बाद ही मिला था। पिछले 14 साल से मुनमुन 'तारक मेहता...' में बबिता का किरदार निभा रही हैं।

77

हालांकि, पिछले महीने ऐसी चर्चा शुरू हुई थी कि वे 'बिग बॉस' के नए सीजन में पार्टिसिपेट करने के लिए इस शो को अलविदा कह सकती हैं। इसे लेकर फिलहाल कोई अपडेट नहीं है।

और पढ़ें...

ऋतिक रोशन की नानी का 91 साल की उम्र में निधन, दो साल से रोशन परिवार के साथ ही रह रही थीं

प्रियंका चोपड़ा ने आखिर क्यों शेयर की थी बेटी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर? पति निक जोनस ने बताई वजह

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शैलेश लोढ़ा ला रहे शो, जानिए 'तारक मेहता...' छोड़ने के सवाल पर क्या बोले?

डिजास्टर साबित हुई अक्षय कुमार की 'सम्राट पृथ्वीराज', 200 करोड़ के बजट में बनी बस इतने कलेक्शन पर सिमट गई

 

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved