- Home
- Entertainment
- TV
- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 'बबिताजी' का बाराती डांस वायरल, पेट देखकर लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 'बबिताजी' का बाराती डांस वायरल, पेट देखकर लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
एंटरटेनमेंट डेस्क. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की बबिताजी यानी मुनमुन दत्ता शो की सबसे खूबसूरत और सबसे फिट एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाती हैं। शो से इतर मुनमुन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी नई और पुरानी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। मुनमुन ने गुरुवार रात अपने पुराने शो 'हम सब बाराती' के सेट की कुछ फोटो शेयर की, इनमें से एक में वे बाराती डांस करती नज़र आ रही हैं और लोगों को उनका यह अंदाज़ काफी पसंद आ रहा है। मुनमुन ने फोटो के कैप्शन में लिखा है, "Circa 2004...हम सब बाराती की यादें।" नीचे कीई स्लाइड्स में जानिए मुनमुन की फोटो देखकर लोगों ने क्या कुछ कहा...

मुनमुन की फोटो पर कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, "बहुत अच्छे बबिताजी।" एक यूजर का कमेंट है, "मैम आपकी एक्टिंग कमाल की है।" किसी ने मुनमुन को स्वीट, किसी ने सिज़िलिंग तो किसी ने उन्हें यंग, स्लिम और क्यूट बताया। वहीं, कुछ लोगों का ध्यान उनके एब्स पर भी गया।
एक यूजर ने लिखा है, "क्यूट, आपकी बैली फिटनेस गोल दे रही है।" एक यूजर ने लिखा है, "अब यह मत कहना कि उस वक्त आप 18 साल की थीं। आप अभी भी वैसी ही लगती हैं। कैसे?" एक यूजर का कमेंट है, "आप इस पिक्चर को खिंचवाते वक्त सिर्फ 14 साल की थीं?"
कुछ सोशल मीडिया यूजर्स फोटो में मुनमुन के साथ नज़र आ रहे दिवंगत अभिनेता दिनयार कॉन्ट्रेक्टर को याद कर रहे हैं। मसलन एक यूजर ने लिखा है, "दिनयार कॉन्ट्रेक्टर सर महान एक्टर।" एक यूजर ने लिखा है, "यह आदमी मेरा बचपन से फेवरेट रहा है। क्यूटी पाई कॉन्ट्रेक्टर। मैंने उन्हें शाकालाका बूम बूम, डॉन (डिटेक्टिव ओमकार नाथ), सोनपरी, करिश्मा का करिश्मा, अक्कड़ बक्कड़ बॉम्बे बो, शरारत, खिचड़ी जैसे शोज में देखा है।"
'हम सब बाराती' का निर्माण संजय चहल टेलीफिल्म्स के बैनर तले हुआ था और इसे संजय चहल के साथ धर्मेश मेहता ने निर्देशित किया था। 2004 में आए इस शो में मुनमुन ने मीठी नाम का किरदार निभाया था।
बताया जाता है कि इसी शो के दौरान उनकी दोस्ती दिलीप जोशी से हुई थी, जो नत्थू मेहता का रोल निभा रहे थे। 'हम सब बाराती' के 4 साल बाद मुनमुन को 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से बड़ा ब्रेक मिला।
ऐसा बताया जाता है कि मुनमुन को बबिता अय्यर का रोल दिलीप जोशी की सिफारिश के बाद ही मिला था। पिछले 14 साल से मुनमुन 'तारक मेहता...' में बबिता का किरदार निभा रही हैं।
हालांकि, पिछले महीने ऐसी चर्चा शुरू हुई थी कि वे 'बिग बॉस' के नए सीजन में पार्टिसिपेट करने के लिए इस शो को अलविदा कह सकती हैं। इसे लेकर फिलहाल कोई अपडेट नहीं है।
और पढ़ें...
ऋतिक रोशन की नानी का 91 साल की उम्र में निधन, दो साल से रोशन परिवार के साथ ही रह रही थीं
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।