'तारक मेहता...' की संस्कारी 'दया भाभी' ने B-ग्रेड फिल्म से की थी शुरुआत, TV से पहले इन 8 फिल्मों में नज़र आईं

Published : Aug 17, 2022, 12:56 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में सीधी-सादी और संस्कारी दया भाभी (Daya Bhabhi) का किरदार निभा चुकीं दिशा वाकाणी (Disha Vakani) 44 साल की हो गई हैं। 17 अगस्त 1978 को अहमदाबाद, गुजरात में जन्मी दिशा वाकाणी को पहचान भले ही 'तारक मेहता...' से मिली है, लेकिन उन्होंने इस शो से  पहले कई फिल्मों में काम किया है। इनमें एक ऐसी बी-ग्रेड  फिल्म भी है, जिसमें उन्होंने बेहद बोल्ड सीन दिए थे। दिशा वाकाणी के जन्मदिन पर डालते हैं उनकी उन 8 फिल्मों पर नज़र, जो उन्होंने 'तारक मेहता...' से पहले की थीं...

PREV
18
'तारक मेहता...' की संस्कारी 'दया भाभी' ने B-ग्रेड फिल्म से की थी शुरुआत, TV से पहले इन 8 फिल्मों में नज़र आईं

1997 में रिलीज हुई 'कमशिन : द अनटच्ड' दिशा वाकाणी की पहली और बतौर लीड एक्ट्रेस इकलौती फिल्म है। अमित सूर्यवंशी के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक बी-ग्रेड फिल्म थी, जिसमें दिशा ने कई बोल्ड सीन दिए थे और उन सीन्स की चर्चा आज भी होती है।
 

28

1999 में रिलीज हुई फिल्म 'भूल और आग' में दिशा वाकाणी का छोटा सा किरदार था। टीएलवी प्रसाद के निर्देशन वाली इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, जैकी श्रॉफ, मोना जोशी, दलीप ताहिल और अरुणा ईरानी की महत्वपूर्ण भूमिका थी।

38

संजय लीला भंसाली की  फिल्म 'देवदास' में दिशा वाकाणी ने सखी का किरदार निभाया था। 2002 में रिलीज हुई इस फिल्म में शाहरुख़ खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिका में थे।

48

2005 में रिलीज हुई आमिर खान स्टारर फिल्म 'मंगल पांडे: द राइजिंग' में दिशा वाकाणी कुछ सेकंड के लिए दिखाई दी थीं।  केतना मेहता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दिशा को देखने के लिए आपको फिल्म काफी ध्यान से देखनी होगी। 

58

दिशा ने 2006 में रिलीज हुई राजेश खन्ना, जीनत अमान, रिहान खान और अंजना सुखानी स्टारर फिल्म जाना : लेट्स फॉल इन लव' में भी महत्वपूर्ण किरदार निभाया था। इस फिल्म का निर्देशन शाहरुख़ मिर्जा ने किया था। 

68

दिशा ने 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'जोधा अकबर' में जोधा (ऐश्वर्या राय) की सहेली माधवी का रोल निभाया था। इस फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया था और इसमें ऋतिक रोशन लीड रोल में थे। 

78

2008 में रिलीज हुई डायरेक्टर सचिन यार्डी की फिल्म 'सी कंपनी' में दिशा वाकाणी ने एक विधवा का रोल निभाया था। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, तुषार कपूर और राजपाल यादव की महत्वपूर्ण भूमिका थी। 

88

हैरी बावेजा के निर्देशन में बनी 'लव स्टोरी 2050' में भी दिशा वाकाणी दिखाई दी थीं। उन्होंने इस फिल्म में नौकरानी का रोल किया था। 2008 में आई इस फिल्म के लीड एक्टर्स में प्रियंका चोपड़ा और हरमन बावेजा थे।

और पढ़ें...

'लाल सिंह चड्ढा' में फ़ॉरेस्ट गंप' के इस सीन के मायने ही बदल दिए, जानिए फिल्म ने कैसे किया आतंकवाद का सपोर्ट?

करण मेहरा ने निशा रावल के जिस 'भाई' को बताया था उनका बॉयफ्रेंड, अब उसने खोल दी एक्टर की 'पोल'

'पवित्र रिश्ता' की एक्ट्रेस ने की खुद से शादी, फोटो शेयर कर लिखा- मुझे किसी आदमी की जरूरत नहीं

'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षा बंधन' पर भारी पड़ी साउथ की यह छोटी फिल्म, 3 दिन में ही निकाल ली आधी से ज्यादा लागत

 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories