उज्जैन. कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस (Dhanteras 2021) का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष ये पर्व 2 नवंबर, मंगलवार को मनाया जाएगा। मान्यता है कि धनतेरस पर खरीदारी करना काफी शुभ होता है। इससे घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। इसके अलावा धनतेरस पर सोना, चांदी, वाहन, इलेक्ट्रानिक चीजें खरीदने का चलन भी है। ज्योतिषियों के अनुसार इस बार धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग बन रहा है, जिससे इस पर्व की शुभता और भी बढ़ गई है। धनतेरस पर राशि अनुसार खरीदी करने से विशेष फायदे होते हैं। आगे जानिए इस दिन आप राशि अनुसार क्या खरीद सकते हैं
इस राशि के लोगों को धनतेरस पर चांदी के बर्तन खरीदने चाहिए। ये उनके लिए बहुत ही लाभकारी होगा। इससे इनके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। चांदी खरीदने से भगवान कुबेर प्रसन्न होते हैं और उनके धन में वृद्धि की संभावना होती है। इसके अलावा निवेश के लिए भी ये दिन शुभ रहेगा।
212
इस राशि के लोगों को धनतेरस पर चांदी और सोने की वस्तु या आभूषण खरीदना बहुत ही शुभ है। वृष राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है जो सुख, संपन्नता और वैभव का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसलिए वृष राशि वालों को अपने धन में वृद्धि करने के लिए चांदी और सोने की वस्तु खरीदना बड़ा ही शुभ रहेगा।
312
इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि के लोगों को सोने के आभूषण खरीदने चाहिए और हरे रंग का घरेलू सामान खरीदना उनके लिए फलदायी रहेगा क्योंकि ये बुध का रंग है। मान्यता है कि आभूषण खरीदने से घर में धन संपदा बनी रहती है। ऐसा करने से आप पर भगवान धन्वंतरि की कृपा बरसेगी।
412
इस राशि का स्वामी चंद्रमा है। इस राशि के लोगों को धनतेरस पर चांदी के आभूषण खरीदना चाहिए। धनतेरस पर चांदी का श्रीयंत्र खरीदकर अपनी तिजोरी में रखने से भी इन्हें फायदा होगा। साथ ही इस दिन अगर ये तरल चीजों में इन्वेस्टमेंट करें तो इसके राशि स्वामी की कृपा इन पर बनी रहेगी।
512
इस राशि का स्वामी सूर्य है। इस राशि के लोगों के लिए तांबा और सोना खरीदना अति उत्तम माना जाता है। धनतेरस पर तांबे के बतर्न और सोने की वस्तु खरीदने से इन पर देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। इसके साथ-साथ आप धार्मिक किताबें खरीद सकते हैं। इससे सूर्यदेव का आशीर्वाद भी इन पर बन रहेगा।
612
इस राशि का स्वामी बुध है जो कांसा का प्रतिनिधि है। इस राशि के लोगों को धनतेरस पर कांसे या हाथी-दांत से बनी चीजों की खरीदारी करनी चाहिए। इन वस्तुओं की खरीदारी करने से आपके धन में वृद्धि होगी और धन को किसी शुभ जगह पर निवेश करने पर लाभ प्राप्त होगा। कांसा में निवेश भी कर सकते हैं।
712
इस राशि का स्वामी शुक्र है जो भोग-विलास और सुख-सुविधाओं की प्रतिनिधित्व करता है। धनतेरस पर इस राशि के लोग सौंदर्य से संबंधित वस्तुएं खरीदें। आप इलेक्ट्रानिक चीजें और सोने-चांदी के आभूषण खरीद सकते हैं। इससे आपको सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी और माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी।
812
इस राशि का स्वामी मंगल है। मंगल की धातु तांबा है। इसलिए इस राशि के लोगों को धनतेरस पर तांबे के बर्तन खरीदना चाहिए। इसके अलावा सोना और पीतल खरीदना भी आपके लिए शुभ रहेगा। साथ ही आप इस दिन अचल संपत्ति जैसे फ्लैट, प्लॉट या मकान भी खरीद सकते हैं या निवेश कर सकते हैं।
912
इस राशि का स्वामी गुरु है, जो स्वर्ण यानी सोने का प्रतिनिधि ग्रह है। धनतेरस पर इस राशि के लोग सोने की चीजें खरीदें तो बहुत ही शुभ रहेगा। साथ ही सोने में निवेश भी कर सकते हैं। इसके अलावा पीले चीजें जैसे हल्दी आदि में खरीदना भी शुभ रहेगा। इस राशि के किसी भी धातु के बर्तन खरीद सकते हैं।
1012
इस राशि का स्वामी शनि है। इस राशि के लोग धनतेरस पर लोहे में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। इसके अलावा वाहन और सजावट की चीजें खरीदना आपके लिए शुभ रहेगा। इलेक्ट्रानिक चीजें जैसे टीवी, फ्रीज, एलसीडी आदि चीजें भी धनतेरस पर आप खरीद सकते हैं। इससे शनिदेव का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।
1112
इस राशि का स्वामी भी शनि है। इस राशि के लोग तेल में इन्वेस्टमेंट करें तो इनके लिए फायदेमंद हो सकता है। इस दिन आप चांदी और स्टील के बर्तन की खरीदारी भी कर सकते हैं। दो या चार पहिया वाहन खरीदने के लिए भी ये दिन बहुत ही शुभ है। ये दिन निवेश के लिए भी शुभ रहेगा।
1212
इस राशि का स्वामी ग्रह गुरु है। धनतेरस पर इस राशि के लोग चांदी के बर्तन या आभूषण खरीदें। चांदी मीन राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ मानी गयी है। धनतेरस पर आपको चांदी के आभूषण या चांदी के सिक्के खरीदने से शुभ फल प्राप्त होगा और कुबेर देवता कि कृपा आप पर बनी रहेगी।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi