भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में पंचामृत विशेष रूप से चढ़ाया जाता है। इसे गाय के दूध, दही, घी, शहद व शक्कर मिलाकर तैयार किया जाता है। आयुर्वेद में भी पंचामृत को फायदेमंद बताया गया है। इसका सेवन करने से कई तरह की बीमारियां स्वत: ही दूर हो जाती हैं। पंचामृत भी भगवान को विषेश रूप से चढ़ाना चाहिए।