उज्जैन. आज (20 अक्टूबर, बुधवार) शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima 2021) है। इस तिथि को धर्म ग्रंथों में बहुत ही विशेष माना गया है। ऐसा माना जाता है इस दिन चंद्रमा की किरणों से अमृत बरसता है यानी चंद्रमा की किरणें औषधि का काम करती हैं। इस दिन ज्योतिष के उपाय भी किए जाते हैं, जिनसे हमारी परेशानियां दूर हो सकती हैं। ये उपाय अगर राशि अनुसार हो तो और भी जल्दी शुभ फल प्रदान करते हैं। आगे जानिए आप राशि अनुसार, इस दिन कौन-से उपाय कर सकते हैं…
शरद पूर्णिमा पर इस राशि के लोग कन्याओं को खीर खिलाएं और चावल को दूध में धोकर बहते पानी में बहाएं। शरद पूर्णिमा की रात इस मंत्र का जाप भी करें - ॐ श्रीं ॐ ॐ ह्रीं ॐ महालक्ष्मयै नम:
212
शरद पूर्णिमा की शाम किसी नदी या तालाब पर जाकर दीपदान करें और घर आकर देवी लक्ष्मी की पूजा करें। ऐसा करने से पैसों से जुड़ी समस्या दूर हो सकती है।
312
इस राशि के लोग शरद पूर्णिमा पर दूध और चावल का दान करें तो बहुत उत्तम रहेगा। रात में लघु नारियल की पूजा कर इसे पूजा स्थान पर स्थापित करें। इससे धन लाभ के योग बनेंगे।
412
शरद पूर्णिमा पर मिश्री मिला हुआ दूध मंदिर में दान करें। दक्षिणावर्ती शंख से मां लक्ष्मी का अभिषेक करें और धूप, दीप, फूल से पूजा करें। साथ ही श्रीसूक्त का पाठ भी करें।
512
इस राशि के लोग शरद पूर्णिमा पर किसी मंदिर में गुड़ का दान करें, इससे इनकी आर्थिक स्थिति सुधर सकती है। साथ ही कनकधारा स्त्रोत का पाठ भी करें।
612
इस दिन 3 से 10 वर्ष तक की कन्याओं को घर बुलाकर भोजन करवाएं। साथ ही उन्हें अपनी शक्ति के अनुसार कुछ उपहार भी दें।
712
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शरद पूर्णिमा की रात देवी लक्ष्मी की पूजा करें और शुद्ध घी का दीपक पूरी रात जलने दें। इससे माता की कृपा आप पर बनी रहेगी।
812
शरद पूर्णिमा पर मोती शंख पर केसर से स्वास्तिक बनाकर पूजा करें। अब इसे लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रखें। इससे धन लाभ के योग बनेंगे।
912
इस राशि के लोग शरद पूर्णिमा पर चने की दाल पीले कपड़े में रखकर किसी विष्णु मंदिर में दान करें। इसके बाद आंवला वृक्ष की पूजा करें।
1012
शरद पूर्णिमा पर महालक्ष्मी को खीर, छुहारे की खीर, मेवे की खीर का भोग लगाएं। गाय के दूध में महालक्ष्मी का वास है, इसलिए उन्हें खीर बहुत प्रिय है।
1112
शरद पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी को केसर का तिलक करके कमल का फूल अर्पित करें। इससे आपकी प्रमोशन के योग बन सकते हैं।
1212
शरद पूर्णिमा पर तांबे के बर्तन में चावल भरकर किसी ब्राह्मण को दान करें, साथ ही दक्षिणा भी भेंट करें। इससे धन लाभ की प्रबल संभावना बनती है।