UP में बीजेपी का कोई भी सदस्य नहीं लड़ेगा पंचायत चुनाव, मींटिग में हुए 10 बड़े फैसले

Published : Mar 15, 2021, 05:27 PM ISTUpdated : Mar 15, 2021, 05:29 PM IST

लखनऊ (Uttar Pradesh) । बीजेपी के एक दिवसीय प्रदेश कार्य समिति बैठक सोमवार को चार साल बाद इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुई। इसका शुभारंभ लखनऊ के सांसद और केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तो समापन सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया। इस दौरान निर्णय लिया गया है कि कोई भी पदाधिकारी ग्राम पंचायत चुनाव नहीं लड़ेगा। यदि कोई चुनाव लड़ना ही चाहता है तो उसे अपने पद से इस्तीफा देना होगा

PREV
15
UP में बीजेपी का कोई भी सदस्य नहीं लड़ेगा पंचायत चुनाव, मींटिग में हुए 10 बड़े फैसले

कार्यसमिति में तय हुआ है कि भाजपा पदाधिकारी के परिवार का कोई सदस्य भी पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकेगा। भाजपा 3,051 जिला पंचायत सदस्यों के पद के लिए चुनाव लड़ेगी। 826 ब्लॉक प्रमुख पद पर भी प्रत्याशी उतारे जाएंगे। बीडीसी और प्रधानी पद पर कैंडिडेट को समर्थन दिया जाएगा।

25

इस महत्वपूर्ण मीटिंग में यह भी तय किया गया कि सरकार के चार साल पूरे होने पर उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाने का अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए 19 से 26 मार्च तक का कार्यक्रम भी तय किया गया।

35

पार्टी से जुड़े लोगों के मुताबिक 19 मार्च को सभी जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में यूपी सरकार के 4 साल पूरे होने पर कार्यक्रम होंगे। प्रभारी मंत्री, विधायक और सांसद शामिल होंगे। 20 मार्च को 403 विधानसभा में पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी का कार्यक्रम होगा। जहां विधायक नहीं है, वहां सांसद और MLC रहेंगे।
 

45

21 मार्च को प्रदेश पदाधिकारी किसानों के बीच जाएंगे। 826 ब्लॉक में ये कार्यक्रम होंगे। किसानों को बताया जाएगा कि उनके लिए सरकार ने क्या किया है। 22 मार्च को युवाओं के बीच कार्यक्रम किया जाएगा। उन्हें रोजगार और व्यवसाय के बारे में बताया जाएगा।

55

23 मार्च को 1,918 मंडल जो भाजपा ने बनाए हैं, वहां महिलाओं के साथ कार्यक्रम होंगे। 24 मार्च को  रेहड़ी, खोमचे वाले लोगो के बीच कार्यक्रम होंगे। उन्हें जो लोन दिया गया है उसके बारे में बताया जाएगा। 25 और 26 मार्च को सभी बूथों पर सम्पर्क अभियान किया जाएगा, जिसका लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories