बेवफा प्यार का खौफनाक अंत: फेसबुक से प्यार, 5 साल तक लिव-इन..इसके बाद बेडरूम में दफना दी मां-बेटी की लाश

मेरठ(Uttar Pradesh). यूपी के मेरठ में बेवफा प्यार के फरेब की भेंट चढ़ी मां बेटी की हत्या के मामले में कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में आरोपी शमशाद ने फेसबुक से जिस झूठ की शुरुआत की थी उसकी शिकार मां-बेटी हो गईं। हांलाकि पुलिस की भी इस मामले में बड़ी भूमिका सामने आई है। हत्यारोपी शमशाद को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने ऐसे चौंकाने वाले खुलासे किए हैं जिसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 23, 2020 8:43 AM IST

16
बेवफा प्यार का खौफनाक अंत: फेसबुक से प्यार, 5 साल तक लिव-इन..इसके बाद बेडरूम में दफना दी मां-बेटी की लाश

पब्लिकेशन बुक बाइंडिंग का ठेका लेने वाले शमशाद की दोस्ती फेसबुक पर प्रिया से हुई प्रिया गाजियाबाद के मोदीनगर में रहती थी। प्रिया अपने पहले पति से तलाक लेकर मेरठ में ब्यूटी पार्लर चला रही थी। यह दोस्ती प्यार में तब्दील हुई लेकिन तब तक प्रिया को यह मालूम नहीं था कि वह दूसरे धर्म से ताल्लुक रखता है। 
 

26


शमशाद ने खुद को अमित गुर्जर बताया। लेकिन जब दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई और दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे तो इस बात का खुलासा हो गया। इसके बाद दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ लेकिन धीरे-धीरे सब कुछ सामान्य होता गया, लेकिन शमशाद के मन में दोनों मां बेटी को रास्ते से हटाने का प्लान चलने लगा था। दोनों तकरीबन 5 साल तक साथ रहे।
 

36

इसी दौरान प्रिया ने अपना एक प्लाट बेचा और उसके रुपयों को लेकर शमशाद से उसका झगड़ा हो गया। 28 मार्च को यह झगड़ा मारपीट में तब्दील हो गया फिर हैवान शमशाद ने पहले प्रिया का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद प्रिया की मासूम बेटी कशिश की भी गला दबाकर हत्या कर दी गई और फिर अपनी इस हैवानियत को दुनिया की निगाहों से छुपाने के लिए अपने ही घर के बेडरूम में शव को दफना दिया। 
 

46

शव दफनाने से पहले फुलप्रूफ प्लानिंग भी की गई। शव को पहले कपड़े में लपेट दिया गया फिर उसमें नमक डाला ताकि लाश गल जाए और फिर 5 फीट गहरा गड्ढा खोदकर दबा दिया। इतना ही नहीं मिट्टी में दबाने के बाद बाकायदा शमशाद ने उस पर फर्श भी बना दिया।

56

लेकिन हैवानियत की इस कहानी का खुलासा उस समय हुआ जब प्रिया की एक दोस्त चंचल कि काफी दिन से बात नहीं हुई। चंचल को शक हुआ तो उसने पुलिस को संपर्क किया। पुलिस ने चंचल को टरका दिया। इस बीच चंचल और पुलिस के बीच हुई बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया। इसी वायरल ऑडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी मेरठ अजय साहनी ने कड़ा एक्शन लिया।

66

करीब 4 दिन पहले चंचल की शिकायत पर पुलिस ने महिला और उसकी बेटी की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया। जांच में शमशाद अपर शक गहराने के बाद उससे पूछताछ की गई। इस दौरान शमशाद पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया, जिसको आज सुबह पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घायल कर दिया, अब आरोपी गिरफ्तार है। पुलिस इस हैवान को जेल भेजने की तैयारी में जुटी है।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos