काशी में देव दीपावली पर 15 लाख दीयों से सजेंगे 84 घाट,गंगा की लहरों पर लेजर शो से दिखाई जाएगी भगवान की महिमा

वाराणसी (Uttar Pradesh) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में इस बार कार्तिक पूर्णिमा के दिन 30 नवंबर को देव दीपावली पर ना भूतो ना भविष्यति स्तर का ग्रैंड शो का आयोजन किया जाएगा। अयोध्या की तर्ज पर 15 लाख दीयों से 84 घाट सजाने की तैयारी है। खबर है कि गंगा नदी में पानी की लहरों पर लेजर शो एवं प्रोजेक्‍टर के माध्यम से काशी की महिमा, शिव की महिमा एवं गंगा अवतरण आदि का भव्य प्रदर्शन होगा। बनारस के घाटों पर देव दीपावली हर साल बड़े पैमाने पर मनाई जाती है और दुनिया भर से लोग इसे देखने आते हैं।

Asianet News Hindi | Published : Nov 18, 2020 11:41 AM IST / Updated: Nov 25 2020, 10:05 AM IST

15
काशी में देव दीपावली पर 15 लाख दीयों से सजेंगे 84 घाट,गंगा की लहरों पर लेजर शो से दिखाई जाएगी भगवान की महिमा

बताते चले कि देव दीपावली के दिन माना जाता है कि सभी देवता बनारस के घाटों पर आते हैं। कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का वध किया था। त्रिपुरासुर के वध के बाद सभी देवी-देवताओं ने मिलकर खुशी मनाई थी। 
(फाइल फोटो)

25

इस दिन दीपदान करने का विशेष महत्व होता है। मान्‍यता है कि भगवान शंकर ने खुद देवताओं के साथ गंगा के घाट पर दिवाली मनाई थी, इसीलिए देव दीपावली का धार्मिक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व भी बढ़ जाता है।
(फाइल फोटो)

35

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के संयुक्‍त निदेशक अविनाश मिश्रा ने बताया कि इस बार देव दीपावली में 15 लाख से ज्यादा के दीयों से काशी के घाट सजाए जाएंगे। एक बड़ा प्रकाश उत्सव आयोजित होगा। देव दीपावली के दिन 20-25 घाटों पर बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। यहां पर आने वाले पर्यटक नाव से भी इसका नजारा देख सकेंगे।
(फाइल फोटो)
 

45


योगी सरकार काशी की विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली को और भी भव्य बनाने जा रही है। देव दीपावली पर पिछले साल काशी के घाटों को दस लाख दीयों की रोशनी से रोशन किया गया था, जबकि इस बार देव दीपावली को भव्‍य बनाने के लिए 15 लाख से अधिक दीयों को जलाया जाएगा।
(फाइल फोटो)

55

कार्तिक पूर्णिमा के दिन बनारस के 84 घाट 15 लाख दीयों की रोशनी से झिलमिलाएंगे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शिरकत करने की संभावना है।
(फाइल फोटो)

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos