Published : Feb 17, 2022, 01:37 PM ISTUpdated : Feb 17, 2022, 01:47 PM IST
कुशीनगर, उत्तर प्रदेश. कुशीनगर में बुधवार रात कुएं की स्लैब टूटने से हुए हादसे(kushinagar well accident) के बाद गांव जैसे पुलिस की छावनी बना दी गई है। हालांकि लोग पुलिस से नाराज नहीं हैं, क्योंकि वो घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन एम्बुलेंस नहीं पहुंची। जिन्हें लोग 'भगवान' कहते हैं, उन पर भी इतने बड़े हादसे के बावजूद लापरवाही बरतने के आरोप लग रहे हैं। बात दें कि जिस घर में ये हादसा हुआ, वहां लड़की की शादी की तैयारियां चल रही थीं। पूजन कार्यक्रम में महिलाएं कुएं के मुंडेर पर बने चबूतरे(स्लैब) पर बैठी थीं। कुछ नाच-गा रही थीं, तभी स्लैब टूट गई थी। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हुई है। करीब 30 लोग घायल हैं, जिनमें से कइयों की हालत गंभीर बनी हुई है। मरने वालों में कई मासूम बच्चे भी हैं। हादसा रात करीब साढ़े 9 बजे कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में हुआ था। आगे देखिए घटना के बाद गांव की तस्वीरें...
यही वो कुआं है, जिसमें गिरकर 13 लोगों की मौत हो गई। कुएं को बांस की लकड़ियों से बंद कर दिया गया है। आसपास पुलिसवाले भी तैनात हैं।
28
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गांव के लोग लगातार एंबुलेंस को फोन करते रहे, लेकिन एंबुलेंस नहीं आई। बाद में प्राइवेट जीप और गाड़ियों में भरकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटनास्थल से पुलिस स्टेशन और अस्पताल की दूरी समान है। लेकिन पुलिस कुछ ही देर में वहां पहुंच गई, जबकि एंबुलेंस को आने में काफी समय लग गया।
38
गुरुवार को जैसे पूरा गांव आक्रोश में देखा गया। घटनावाले घर में गांव के लोग मौजूद रहे। पुलिस लोगों को समझाइश देती दिखाई दी।
हादसे के बाद से गांव में कोहराम मचा हुआ है। लोगों में आक्रोश भी है। इसलिए गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। यही वो स्लैब है, जिसके टूटने से हादसा हुआ।
58
पहली तस्वीर रात की है, जब हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दूसरी तस्वीर मृतका ममता की बहन की है। वो अपने पिता के पैर पकड़कर फूट-फूटकर रोती रही। पिता उसे दिलासा भी नहीं दे पा रहा था।
हादसे के बाद से कुआं बांस की लकड़ियों से ऐसे ढांक दिया गया है। लेकिन जब भी लोगों की नजर कुएं पर पड़ती, वे रोने लगते।
88
इस हादसे के बाद समय पर एम्बुलेंस नहीं पहुंचने पर लोगों में आक्रोश है। नाराज लोगों ने गुरुवार सुबह नेशनल हाईवे जाम कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि अगर समय पर एंबुलेंस आती और डॉक्टरों की लापरवाही न रही होती तो 13 लोगों की मौत न होती। आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाईवे 28 बी को बंद कर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान कई अधिकारी आक्रोशित लोगों को समझाते नजर आए।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।