प्रियंका का गंगा स्नान और पूजा के पीछे ये वजह तो नहीं, कभी सोनिया गांधी ने भी की थी ऐसी भक्ति

Published : Feb 11, 2021, 04:38 PM ISTUpdated : Feb 11, 2021, 04:56 PM IST

प्रयागराज ( Uttar Pradesh) । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के प्रयागराज दौरे को लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। राजनीति के पंडित इसे  साल 2001 की उस घटना से जोड़कर देख रहे हैं जब उनकी मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी धर्मनगरी में आई थी। बताते हैं कि उन्होंने मनकामेश्वर मंदिर में मनौती मांगीं थीं। इसी दौरान गुजरात दंगे के बाद कांग्रेस की सरकार बनी थी। ऐसे माना जा रहा है कि कहीं प्रियंका गांधी मां की सलाह पर कुछ ऐसी ही पूजा पाठ कर यूपी की सत्ता में तो नहीं आने की कोशिश कर रही हैं।

PREV
15
प्रियंका का गंगा स्नान और पूजा के पीछे ये वजह तो नहीं, कभी सोनिया गांधी ने भी की थी ऐसी भक्ति

प्रियंका गांधी आनंद भवन से नैनी ओवरब्रिज होते हुए अरैल घाट पहुंची। फिर नाव में सवार होकर वह संगम में डुबकी लगाकर मनौती मांगीं। यहां से वह नाव से ही माघ मेला क्षेत्र में प्रवेश की।

25

करीब तीन किलोमीटर वह नंगे पांव पैदल चलकर शंकराचार्य से मिलकर मनकामेश्वर मंदिर पहुंची। जानकार बताते हैं कि निश्चित रूप से वो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सलाह पर ऐसा की। 
 

35

बताते चले कि साल 2001 में सोनिया गांधी ने भी कुछ ऐसा ही किया था। वो प्रयागराज आने पर मनकामेश्वर मंदिर में मनौती मांगीं थीं। इसी दौरान गुजरात दंगे के बाद कांग्रेस की सरकार बनी थी। 

45

वहीं, प्रियंका के दौरे के दौरान एक अजब संयोग बना। प्रियंका गांधी जब नाव पर सवार होकर संगम जा रहे थीं तो उसी वक्त योगी सरकार की तरफ से हेलीकॉप्टर के जरिए माघ मेले में मौजूद श्रद्धालुओं पर फूलों की बारिश हो रही थी। इस दौरान प्रियंका गांधी व उनके साथ आए लोगों पर भी फूलों की बारिश हुई।

55

बताते चले कि प्रियंका गांधी इन दिनों यूपी मिशन पर हैं। वो उत्तर प्रदेश की प्रभारी भी बनाई गई। पिछले साल से वो यूपी की राजनीति में काफी सक्रिय भी हैं।
 

Recommended Stories