प्रियंका ने महिलाओं से संवाद किया। संवाद के लिए मंदाकिनी नदी के किनारे नाव पर मंच गया था। घाटों पर महिलाएं बैठी थीं। इस दौरान महिलाओं ने स्वास्थ्य, कानून, शिक्षा, रोजगार के मुद्दे पर अपनी बात रखी। प्रियंका ने कहा कि महिलाओं में करुणा भाव होता है। राजनीति में हिंसा, क्रूरता, अत्याचार और शोषण खत्म करने के लिए महिलाओं का आगे आना जरूरी है। आप आगे आइए ताकि हम राजनीति, समाज और पूरे देश को बदल सकें।