चौंका देने वाली वारदात, शादी के 3 दिन पहले दूल्हे का काट दिया प्राइवेट पार्ट, सिर्फ यह थी वजह


बागपत. उत्तर प्रदेश से चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। जहां दो दोस्तों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने दूसरे का प्राइवेट पार्ट ही काट दिया। यह घटना युवक की शादी से महज तीन पहले हुई है। वह दूल्हे बनने वाला था कि उससे पहले यह खौफनाक वारदात हो गई।
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 4, 2020 2:55 PM IST

15
चौंका देने वाली वारदात, शादी के 3 दिन पहले दूल्हे का काट दिया प्राइवेट पार्ट, सिर्फ यह थी वजह


दरअसल, यह खौफनाक घटना बागपत जिले की है, जहां दो दोस्तों में लेनदेन के चलते आपसी विवाद हो गया था। बदमाश युवक दूसरे का अपहरण करके उसे जंगल लेकर चला गया। जहां ले जाने के बाद उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। इसके बाद आरोपी पीड़ित युवक को खून से लथपथ हालत में छोड़कर फरार हो गया।
 

25


घटना की जानकारी लगते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में पीड़ित युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत अभी नाजुक बनी हुई है।
 

35


पुलिस ने पीड़ित युवक की पहचान समीर के रुप में की है। जहां उसके ही दोस्त परवेज ने महज एक लाख रुपए के चलते परवेज के साथ इस वारदात को अंजाम दे दिया। 

45


पुलिस पूछताछ में पीड़ित युवक समीर ने बताया कि दो युवक परवेज का नाम लेकर उसके पास पहुंचे थे। जहां वह जबरन उसको जंगल की तरफ लेकर चले गए। इसके बाद उसे पहले धमकाया फिर उसके साथ मारपीट करने लगे। जब उसने विरोध किया तो उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया।

55

बागपत जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि पीड़ित युवक समीर की हालत चिंताजनक बनी हुई है। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos