कौन हैं मुलायम सिंह की नातिन से शादी करने वाले अश्विनी, विवाह की खुशी में एक मंच पर पूरा यादव परिवार

सैफई (उत्तर प्रदेश). सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की नातिन और पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव की बहन दीपाली की शादी आज रविवार को सैफई में धूमधाम से हुई। विवाह की खुशी में पूरा यादव परिवार एक साथ एक मंच पर नजर आया। जयमाला पहनाने से लेकर आखिर तक मुलायम सिंह दुल्हन बनी अपनी नातिन के बगल में पूरे समय तक व्हीलचेयर पर बैठे रहे। कोरोना की वजह से शादी में चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया गया है। देखिए शादी की तस्वीरें...

Asianet News Hindi | Published : Jun 20, 2021 12:41 PM IST / Updated: Jun 20 2021, 07:30 PM IST

111
कौन हैं मुलायम सिंह की नातिन से शादी करने वाले अश्विनी, विवाह की खुशी में एक मंच पर पूरा यादव परिवार

दीपाली उर्फ शालू सैफई के पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्वर्गीय रणवीर सिंह यादव की बेटी और मैनपुरी से पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव की बहन हैं। जिनकी शादी  अश्विनी यादव से शादी हुई। अश्विनी फिरोजाबाद जिले के ग्राम फरीदा के रहने वाले हैं। अश्विनी सेंट्रल यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। 

211

बता दें कि इस शादी में यादव परिवार के अधिकतर सदस्य एक दिन पहले ही सैफई पहुंच गए थे। अखिलेश यादव पत्नी डिंपल यादव और बच्चों के साथ शुक्रवार को यहां पहुंच गए थे। कल यहां रिश्तेदारों और आसपास के लोगों के लिए भोज का कार्यक्रम रखा गया था। 
 

311

इस शादी के दौरान यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव की सबसे ज्यादा चर्चा रही। क्योंकि दोनों में राजनीतिक मतभेज जो चल रहे हैं। दोनों ने एक साथ स्टेज पर जाकर दूल्हा-दुल्हन आशीर्वाद दिया। इस दौरान उनका आमना-सामना भी हुआ, लेकिन बात नहीं हुई। 

411

शादी में बिहार से राजद नेता लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी और तेजप्रताप परिवार संग समारोह में रविवार की सुबह पहुंचे। लालू यादव की बेटी भी इन्हीं के परिवार का हिस्सा हैं।

511

बता दें कि एक दिन पहले ही पहुंचे अखिलेश और डिंपल ने सभी रस्मों में मौजूद रहे। दोनों ने भात की रस्म निभाई। एक साथ जाकर भी दोनों ने दीपाली और अश्विनी को आशीर्वाद दिया।
 

611

जयमाला की रस्म के दौरान दूल्हा अश्विन अपनी दुल्हन दीपाली को जयमाला पहनाते हुए।
 

711

दीपाली की शादी का समारोह 19 जून से शुरु हुआ था जो कि 20 जून तक चला। 19 जून को बड़ी दावत हुई, इसमें आसपास गांवों के लोगों को बुलाया गया था। 20 जून को दीपाली और अश्विनी ने सात फेरे लिए। इस वक्त बेहद खास लोगों की ही एंट्री दी गई।

811

दीपाली की शादी के लिए सैफई को दुल्हन की तरह सजा हुआ है। मुलायम परिवार के सभी आवासों को रंग-बिरंगी लाइटें लगा दी गई हैं। पूरे गांव को फूलों की माला से भी सजाया गया है।

 

911

दीपाली का मार्च 2021 में सगाई का कार्यक्रम हुआ था। लोकिन कोरोना की वजह से शादी को आगे बढ़ा दिया गया था। तब भी कई दिग्गजों ने शिरकत की थी। यह तस्वीर उसी समय की है।  हलांकि, शादी में कोविड को देखते हुए भीड़भाड़ से पूरी तरह से परहेज किया जा रहा है।

1011

इस शादी समारोह में दूल्हा-दु्ल्हन को छोड़कर अधिकतर लोगों ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था। खुद मुलायम सिंह पर मास्क लगाना नहीं भूले। इस शादी में मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, प्रो. रामगोपाल यादव, शिवपाल सिंह यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव एवं पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव मौजूद रहे।

1111

मुलायम सिंह यादव शादी समारोह के दौरान अपने छोटे-छोटे नोती-पोती से भी बात की।
 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos