कोई डॉल नहीं ये है चलती फिरती लड़की, जान जोखिम में डालकर इस तरह बदला अपना हुलिया

हटके डेस्क : हर लड़की चाहती है कि वह सुंदर दिखें। इसके लिए वह कई तरह की चीजें करती रहती हैं। लेकिन चाइना की रहने वाली झोउ चुना (Zhou Chuna) ने अपने फेस के साथ ऐसा कर लिया की उसे पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है। 16 साल की इस लड़की ने 1-2 नहीं बल्कि 100 बार प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। उसने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि उसे लगता है कि सुंदर लोगों की ही इज्जत की जाती है। इसी सनक में उसने अपने साथ ऐसा करने का फैसला किया और अब तक साढ़े 4 करोड़ खर्च करके अपनी जान तक जोखिम में डाल ली। आइए आपको भी दिखाते हैं कि 100 बार प्लास्टिक सर्जरी (100 plastic surgery) करवाने के बाद ये लड़की कैसी दिखने लगी है...

Asianet News Hindi | Published : Feb 20, 2021 10:11 AM IST

18
कोई डॉल नहीं ये है चलती फिरती लड़की, जान जोखिम में डालकर इस तरह बदला अपना हुलिया

16 साल की गुड़िया जैसी दिखने वाली ये लड़की पहले बहुत बदसूरत हुआ करती थी। उसकी आंखें बहुत छोटी और नाक बहुत बड़ी थी। इसलिए स्कूल में लोग उसका मजाक उड़ाते थे। उसे हमेशा क्लास की सफाई जैसे काम दिए जाते थे। इसी बात से परेशान होकर उसने अपने साथ जोखिम भरा काम कर लिया।

28

चाइना में रहने वाली झोउ चुना ने सुंदर दिखने के लिए तीन साल में 100 बार प्लास्टिक सर्जरी कराई। उसे लगता है कि सुंदर लोगों की इज्जत की जाती है, इसलिए उसने खुद को बदलने का फैसला किया।

38

प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए उसने करीब 4 मिलियन युआन (4 करोड़ 51 लाख रुपए) खर्च कर दिए हैं। जिसके लिए उसने अपने पिता से पैसे लिए थे।

48

इस तस्वीर में देखिए कि कैसे एक साधारण दिखने वाली लड़की ने खुद को डॉल की तरह ढाल लिया है। उसकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है।

58

झोउ ने अपने प्लास्टिक सर्जरी के पूरे टाइम पीरियड को सोशल मीडिया पर शेयर किया है जहां उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं। उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन से कई लोग हैरान हैं और उन्हें चीन की सबसे कम उम्र की प्लास्टिक सर्जरी की एडिक्ट कहा जाता है।

68

हालांकि इस सर्जरी का उनपर काफी बुरा प्रभाव भी पड़ा है। सर्जरी के बाद उन्हें मेमोरी लॉस की समस्या भी होने लगी है और साथ ही चेहरे पर कुछ निशान भी बन गए है।

78

महज 13 साल की उम्र में जोऊ ने अपनी पहली सर्जरी करवाई थी। उनके माता-पिता ने उसे सर्जरी कराने से बहुत मना किया, लेकिन उनकी सनक के आगे किसी की नहीं चली।

88

अपने बदले हुए लुक को लेकर झोउ कहती हैं कि जब मैंने डबल आइलिड सर्जरी करवाई तब लोगों का मेरे प्रति जो रवैया था वो बदलने लगा। लोग उनसे दोस्ती करने लगे और काफी अटेंशन देने लगे। 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos