सुबह-सुबह गांव के बाथरूम से आने लगी आवाजें, 7 घंटे बाद इस हाल में अंदर से निकले ये 2 'प्रेमी'

हटके डेस्क: कुछ घटनाएं कभी-कभी सामने आ जाती हैं जिनपर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है। अगर किसी शिकारी के हाथ शिकार आसानी से लग जाए तो कम ही चान्सेस हैं कि वो उसे छोड़ेगा। लेकिन कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में एक ऐसी घटना घटी, जिसपर कई लोग यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं। यहां एक बाथरूम में कुत्ता और तेंदुआ साथ बंद हो गए। लोगों को लगा कि जब दरवाजा खुलेगा तो उन्हें मिलेगी कुत्ते की हड्डियां। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जब सात घंटे बाद दरवाजा खुला तो सब हैरान रह गए... 

Asianet News Hindi | Published : Feb 4, 2021 10:00 AM IST

16
सुबह-सुबह गांव के बाथरूम से आने लगी आवाजें, 7 घंटे बाद इस हाल में अंदर से निकले ये 2 'प्रेमी'

सोशल मीडिया पर कर्नाटक के कन्नड़ जिले का ये मामला ट्रेंड कर रहा है। यहां एक गांव के बाथरूम में तेंदुए के साथ कुत्ते को बंद कर दिया गया। सभी को यकीन था कि अब उनके सामने कुत्ते की लाश ही आएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 

26

सात घंटे बाद जब दरवाजा खुला, तो सबसे पहले कुत्ता ही बाहर आया। तेंदुए ने  कुत्ते को छुआ तक नहीं। दोनों करीब सात घंटे तक बाथरूम में बंद थे। 

36

अब आप सोच रहे होंगे कि दोनों बाथरूम में पहुंचे कैसे? ग्रामीणों के मुताबिक, सुबह के समय तेंदुआ गांव में घुसा। उसकी नजर कुत्ते पर पड़ी, जिसे खाने के लिए वो उसे दौड़ाने लगा। कुत्ता इसी दौरान एक खुले बाथरूम में घुस गया। 

46

गांव वालों की नजर जब तेंदुए पर पड़ी तो वो हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत मौके का फायदा उठाते हुए बाथरूम को बाहर से बंद कर दिया। इस तरह कुत्ता और तेंदुआ अंदर लॉक हो गए।  

56

गांव वालों ने फिर पुलिस और वन विभाग को इसकी जानकारी दी। सात घंटे तक रेस्क्यू ऑपेरशन चला। लोगों को पूरी उम्मीद थी कि इस दौरान तेंदुआ अंदर कुत्ते को खा चुका होगा। 

66

लेकिन तेंदुए ने ऐसा नहीं किया। वो बिना कुत्ते को खाए ही वहां से भाग निकला। इस मामले ने  लोगों को हैरान कर दिया। साथ ही सभी कुत्ते की किस्मत की भी सराहना कर रहे थे जिसने मौत को इतने नजदीक से मात दे दी। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos