Published : Feb 05, 2021, 08:30 AM ISTUpdated : Feb 05, 2021, 11:35 AM IST
हटके डेस्क: वैलेंटाइन वीक आने ही वाला है। इस दौरान कपल्स प्यार की कसमें खाकर सेलेब्रेट करते हैं। लेकिन कई बार प्यार में धोखा भी मिलता है। प्यार में धोखा खाने पर इंसान की जिंदगी बदल जाती है। कुछ लोग जहां टूट से जाते हैं वहीं कुछ लोग बदले की भावना से भर जाते हैं। ऐसे लोग सही गलत भुला कर क्राइम करने से भी बाज नहीं आते। क्राइम की ऐसी ही खौफनाक स्टोरी नवंबर 2018 में दुबई से सामने आईथी, जहां एक महिला को पता चला कि उसका प्रेमी उसकी जगह किसी और से शादी करने जा रहा है। ये जानने के बाद उसने अपने प्रेमी को सबक सिखाने का फैसला किया। महिला ने अपने प्रेमी से बातचीत करने की जगह उसकी हत्या कर दी और फिर उसकी बॉडी के छोटे-छोटे टुकड़े कर दिए। सबसे खौफनाक बात तो ये थी कि महिला ने इसके बाद डेड बॉडी को चावल में मिला कर बिरयानी बना दी। इस तरह हुआ मामले का खुलासा...
ये सनसनीखेज मामला संयुक्त अरब अमीरात से सामने आया। यहां एक महिला अपने से 10 साल बड़े शख्स के प्यार में थी। दोनों का रिश्ता सही चल रहा था लेकिन अचानक महिला को जानकारी मिली कि उसका प्रेमी किसी और से शादी करने जा रहा है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
26
इस बात की जानकारी होने के बाद महिला गुस्से से भर गई। उसने बदला लेने की ठानी। दोनों बीते सात साल से डेट कर रहे थे। और एक साथ मोरोक्को में रह रहे थे। शादी की बात महिला को खुद उसके प्रेमी ने बताई थी। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
36
शादी की बात जानते ही महिला गुस्से से भर गई। उसने किचन में रखे तेजधार हथियार से अपने प्रेमी की हत्या कर दी। इसके बाद महिला ने डेड बॉडी के छोटे-छोटे टुकड़े किये और उसे बहरीन में बनने वाली पारम्परिक डिश मैचबुश में मिला कर पका दिया। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
46
मैचबुश बिरयानी का ही एक प्रकार है जिसे यूएई में काफी चाव से खाया जाता है। महिला ने चावल के साथ प्रेमी के मीट को पका दिया। इतना ही नहीं, इसके बाद उसने सारी डिश कुछ लोगों के साथ साथ कुत्तों को खिला दिया। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
56
इस हत्याकांड का खुलासा भी नहीं हो पाता लेकिन एक गलती से महिला पकड़ी गई। कई दिनों से गायब शख्स का छोटा भाई उसे ढूंढता हुआ महिला के अपार्टमेंट पहुंचा। वहां उसे भाई के दांत नजर आए। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
66
शख्स के भाई ने पुलिस को सुचना दी। मौके पर पहुंची ने महिला से सख्ती से पूछताछ की। इसके बाद महिला ने अपना जुर्म स्वीकार किया। उसने बताया कि प्रेमी की बॉडी उसने पकाकर लोगों और कुत्तों को खिला दी। अब महिला पुलिस की हिरासत में है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News