कोरोना: मास्क ना पहनने पर 3 साल की सजा, 41 लाख तक का जुर्माना; इस देश ने बनाया दुनिया का सबसे कड़ा नियम

Published : May 17, 2020, 04:18 PM IST

दोहा. दुनिया के अन्य देशों की तरह कतर में भी कोरोना वायरस का कहर जारी है। बढ़ते हुए संक्रमण के मामलों को देखते हुए यहां रविवार को सार्वजनिक जगहों पर मास्क ना पहनने पर तीन साल की सजा का प्रावधान किया है। मास्क ना पहनने पर अन्य देशों में भी जुर्माने लगाया जाता है लेकिन इसे दुनिया में सबसे कड़ी सजा बताई जा रही है। 

PREV
17
कोरोना: मास्क ना पहनने पर 3 साल की सजा, 41 लाख तक का जुर्माना; इस देश ने बनाया दुनिया का सबसे कड़ा नियम

कतर में कोरोना वायरस के अब तक 30 हजार मामले सामने आए हैं। यह यहां की कुल 27.5 लाख की आबादी का करीब 1.1% है। अब तक कोरोना से 15 लोगों की मौत हो चुकी है। 

27

कतर में मास्क ना पहनने पर बने इस नए नियमों का उल्लंघन करने पर 3 साल की सजा होगी। इसके अलावा 2 लाख रियाल या 55000 डॉलर यानी 41 लाख रुपए तक का जुर्माना लगेगा।  

37

हालांकि, कार में अगर ड्राइवर अकेला चलता है तो मास्क पहनने की जरूरत नहीं है। लेकिन इसके बावजूद यहां पुलिस लोगों को पहले से ही नियम के बारे में आगाह कर रह है। 

47

करीब 50 देशों में मास्क पहनना अनिवार्य किया जा चुका है। हालांकि, इसपर वैज्ञानिकों की दो मत राय है। 
 

57

इससे पहले चाड में सार्वजनिक जगहों पर मास्क ना पहने पर 15 दिन की जेल का प्रावधान किया गया था। इसके अलावा उत्तरी अमेरिका के मोरक्को में मास्क ना पहनने पर 3 महीने की जेल और 130 डॉलर के जुर्माने का प्रावधान किया गया है। 

67

कतर प्रशासन ने चेतावनी दी है कि रमजान के महीने में लोगों की भीड़ इकट्ठा होने से संक्रमण बढ़ सकता है। प्रशासन का कहना है कि रमजान में परिवारों का इकट्ठा होने से खतरा बढ़ेगा। 

77

कतर में संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए मस्जिद, स्कूल, कॉलेज, मॉल, रेस्टोरेंट सब बंद हैं।

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories