कोरोना से हारा दुनिया का सबसे ताकतवर देश US, तकरीबन 90 दिनों में 1 लाख मौतें, फिर भी बेखौफ मस्ती करते दिखे लोग

Published : May 27, 2020, 02:38 PM ISTUpdated : May 27, 2020, 03:07 PM IST

वाशिंगटन. दुनिया में कोरोना का संकट बढ़ता जा रहा है। संक्रमित मरीजों का संख्या 56 लाख 99 हजार हो गई है। जबकि अब तक 3 लाख 52 हजार 494 लोगो की मौत हो चुकी है। हालांकि राहत की बात है कि कोरोना के शिकार 24 लाख 43 हजार 917 लोग ठीक भी हो चुके हैं। वहीं, कोरोना के कहर से अमेरिका का बुरा हाल हो गया है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 17 लाख से अधिक हो गई, जबकि 1 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इन सब के बीच सरकार यहां लॉकडाउन में ढील दी है। इन सब के इतर कोरोना के बढ़ते कहर के बीच यहां लोग बेखौफ दिख रहे हैं। न तो सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कर रहे और न ही चेहरे पर मास्क लगा रहे हैं। तस्वीरों में देखिए कैसे हैं हालात...

PREV
113
कोरोना से हारा दुनिया का सबसे ताकतवर देश US, तकरीबन 90 दिनों में 1 लाख मौतें, फिर भी बेखौफ मस्ती करते दिखे लोग

कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। लेकिन लोग बेखौफ सड़कों पर घुम रहे हैं। अमेरिका में कोरोना के संक्रमण की शुरूआत फरवरी के अंतिम महीने में शुरू हुआ था। यहां 2 मार्च तक यहां 6 लोगों की मौत हुई थी। जबकि 25 मार्च को यह आंकड़ा 1260 हो गया और 23 अप्रैल तक मृतकों की संख्या 50 हजार 234 हो गई। जबकि 23 अप्रैल से 26 मई यानी 33 दिन में यह दोगुना हुआ और अब तक 1 लाख 572 लोगों की मौत हो चुकी है। 

213

यहां जिम सेंटर भी खोल दिए गए हैं। यहां लोग फेस मास्क तक का उपयोग नहीं कर रहे हैं। 

313

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए हर ओर लॉकडाउन लागू किया गया है। लोगों से घरों में रहने की बात कही जा रही है। लेकिन अमेरिका में लोग बेधड़क समुद्र बीच के किनारे मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

413

अमेरिका में कोरोना के कहर से सबसे ज्यादा न्यूयॉर्क प्रभावित है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 3 लाख 73 हजार 622 है। जबकि यहां अकेले 29 हजार 451 लोगों दम तोड़ चुके हैं। 

513

कोरोना के संक्रमण से सिर्फ न्यूयॉर्क प्रांत ही नहीं प्रभावित है। यहां का न्यूजर्सी शहर भी कोरोना के संक्रमण से जूझ रहा है। न्यूजर्सी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख 57 हजार से अधिक है। जबकि अब तक 11 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। यहां लॉकडाउन में ढील दिए जाने के बाद लोगों की भीड़ बाजारों में दिखाई दी। 

613

लॉकडाउन के बीच सरकार ने आम लोगों को कई रियायते दी हैं। इसमें सरकार ने लोगों को बीच पर जाने की इजाजत दे रखी है। जिसके बाद समुद्र के किनारे बीचों पर लोग मस्ती करते दिखाई दिए। 

713

मार्च महीने में संक्रमण के तेज हो रहे कहर के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हेल्थ इमरजेंसी घोषित की थी। जिसके बाद अब मई महीने में सरकार ने लोगों को राहत देने के लिए नियमों में ढील दी। 

813

लॉकडाउन में ढील दिए जाने के बाद मार्केट एक बार फिर खुलने लगे हैं। 

913

कोरोना के कहर के बीच एक कपल मॉर्निंग वाक करते हुए। इस दौरान कपल मास्क पहना हुआ दिखाई दिया। 

1013

एक ओर जहां विशेषज्ञ लोगों को आगाह कर रहे हैं कि कोरोना के संक्रमण से बुजुर्ग और बच्चों को सबसे ज्यादा खतरा है। वहीं, अमेरिका में बच्चे बेखौफ होकर खेल रहे हैं। 

1113

सरकार ने यहां ढील दी है। इसमें लोगों को पार्क में बैठने की भी इजाजत दी गई। इस दौरान लोग सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए दिखाई दिए। 

1213

एक ओर जहां कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ रही है। वहीं, दूसरी ओर संक्रमण के शिकार लोगों की तेजी से मौत हो रही है। अमेरिका दुनिया का पहला देश है जहां 1 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 17 लाख से अधिक लोग कोरोना के शिकार हुए हैं। इन बढ़ते आंकड़ों के बावजूद लोग पार्कों में मस्ती करते हुए दिखाई दिए। 

1313

अमेरिका के बाद ब्राजील कोरोना के कहर से बुरी तरह से जूझ रहा है। ब्राजील में संक्रमित मरीजों की संख्या 3 लाख 94 हजार से अधिक है। जबकि यहां 24 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, अमेरिका में लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद लोग पार्कों में धूप सेंकते दिखाई दिए। 

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories