हिजाब को लेकर सुलग रहे ईरान की 8 सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस, 2 हीरोइनें कर चुकीं बॉलीवुड में काम

Published : Sep 21, 2022, 11:14 AM ISTUpdated : Sep 21, 2022, 05:33 PM IST

Iran Beautiful Actress: ईरान इन दिनों हिजाब विवाद की वजह से सुलग रहा है। राजधानी तेहरान में पुलिस कस्टडी में हुई 22 साल की लड़की महसा अमीनी की मौत के बाद महिलाएं उग्र हो चुकी हैं।कई जगहों पर महिलाओं ने अपने बाल काटने के साथ ही हिजाब को जलाकर भी विरोध प्रदर्शन किया है। पूरे ईरान में इन दिनों एंटी हिजाब कैम्पेन चलाया जा रहा है। बता दें कि ईरान में 1979 के बाद से लागू शरिया कानून के तहत औरतों का हिजाब में रहना जरूरी है। हालांकि, वहां की औरतें हिजाब को लेकर आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। बता दें कि ईरान में महिलाओं के लिए इतनी पाबंदियां होने के बाद भी ईरानी फिल्म एक्ट्रेस दुनियाभर में मशहूर है। आइए जानते हैं ईरान की 10 सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस के बारे में।

PREV
18
हिजाब को लेकर सुलग रहे ईरान की 8 सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस, 2 हीरोइनें कर चुकीं बॉलीवुड में काम

महालघा जबेरी : 
ईरानी मॉडल और एक्ट्रेस महालघा जबेरी का फेस काफी हद तक ऐश्वर्या रॉय से मिलता है। यही वजह है कि उन्हें ईरान की ऐश्वर्या भी कहा जाता है। महलघा का जन्म 17 जून, 1989 को ईरान के इस्फहान शहर में हुआ था। महालघा का जन्म ईरान में हुआ लेकिन मॉडलिंग करियर के कारण वे अब अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहती हैं। महालघा के इंस्टाग्राम पर 4.2 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

28

बहर सूमेख : 
बहार सूमेख का जन्म 30 मार्च, 1975 को ईरान की राजधानी तेहरान में एक फारसी यहूदी परिवार में हुआ था। वह मनीजेह और हामिद सूमख की बेटी हैं, जो एक वुमन फैशन कंपनी के मालिक थे। ईरानी क्रांति के बाद उनका परिवार 1979 में लॉस एंजिलिस चला गया। बहर ने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से एन्वायर्नमेंट में स्टडी की है। बहर ने एक्टिंग की शुरुआत 27 साल की उम्र में टीवी सीरियल से की। बहर ने क्रैश, सीरियाना, सॉ-3 जैसी फिल्मों में काम किया है। 

38

एलनाज नौरोजी : 
बेब सीरिज सेक्रेड गेम्स Sacred Games में जमीला का किरदार निभा चुकी एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी भी ईरान की रहने वाली हैं। ईरान की सबसे हॉट एक्ट्रेस में शुमार एलनाज नौरोजी (Elnaaz Norouzi) अपने खूबसूरत फिगर और अदाओं के लिए जानी जाती हैं। एलनाज नौरोजी दिल से भी बेहद खूबसूरत हैं। कुछ साल पहले उन्होंने गरीब बच्चों को अपने कपड़े दान किए थे। 

48

लीला हटामी : 
ईरान की मशहूर एक्ट्रेस लीला हटामी का जन्म 1 अक्टूबर, 1973 को ईरान में हुआ था। 49 साल की उम्र में भी लीाल खूबसूरती के मामले में यंग एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं। उन्हें ऑस्कर विनिंग मूवी ‘ए सेपरेशन’ में बेहतरीन रोल के लिए जाना जाता है। लीला हटामी ने 2014 में हुए कान फिल्म महोत्सव के दौरान प्रेसिडेंट के गाल पर किस किया था। लीला हटामी की इस हरकत पर इस्लामिक गणतंत्र वाले ईरान में कई लोग नाराज हो गए थे। बाद में उन्होंने इसके लिए माफी मांगी थी।  

58

गोलशिफ्तेह फरहानी : 
गोलशिफ्तेह फरहानी का जन्म 10 जुलाई, 1983 को तेहरान में हुआ था। उन्होंने महज 6 साल की उम्र में थिएटर में एक्टिंग शुरू कर दी थी। 14 साल की उम्र में 1998 में उन्होंने पहली फिल्म द पीयर ट्री में काम किया। फरहानी अब तक 15 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने हाफ मून, म्यूजिक मैन, पुअर्स एम फॉर मदर, बॉडी ऑफ लाइज, अबाउट एली और सिल्वर बियर और ट्रिबेका जैसी फिल्मों में काम किया है। 

68

सारा शाही : 
सारा शाही ईरानी पिता और स्पेनिश-ईरानी मूल की मां की संतान हैं। उनका जन्म 10 जनवरी, 1980 को टेक्सास के यूलेस में हुआ था। सारा शाही ने कई ब्यूटी कॉम्पिटीशन भी जीते हैं। सारा ने 1997 में मिस फोर्ट वर्थ यूएसए पेजेंट में पहला स्थान हासिल किया था। वह डलास काउबॉय चीयरलीडर्स में शामिल हुई और 1999-2000 टीम का हिस्सा थी। वह उनके 2000 कैलेंडर के कवर पर भी दिखाई दीं। सारा ने सुपरनेचरल, डॉसन क्रीक, द एल वर्ल्ड जैसी फिल्मों में काम किया है। 

78

नाजनीन बोनियादी : 
22 मई, 1980 को नाजनीन बोनियादी का जन्म तेहरान में हुआ था। उन्होंने एमी और गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने वाले सीरियल होमलैंड (2011) के सीजन तीन और चार में सीआईए एनालिस्ट फरा शेराजी का रोल प्ले किया है। मुंबई के ताज होटल पर हुए आतंकी हमले पर बनी फिल्म होटल मुंबई में नाजनीन काम कर चुकी हैं। इसमें उनके साथ स्लमडॉग मिलयनेयर में काम कर चुके देव पटेल भी हैं। 

88

मरजन निशात : 
मरजन निशात का जन्म 10 अक्टूबर 1975 को ईरान के तेहरान में हुआ था। मरजन निशात को फिल्म रोबोकॉप (2014), अल्फी (2004) और द बुक ऑफ हेनरी (2017) के लिए जाना जाता है। मरजन ने थिएटर में दो अलग-अलग रोल करने के लिए सैम नॉर्किन ड्रामा डेस्क अवार्ड 2022 जीता है। 

ये भी देखें : 

Iran Hijab Row:क्या है ईरान हिजाब विवाद, कैसे हुई शुरुआत, क्यों हो रही आलोचना? जानें सबकुछ

कौन है महसा अमीनी जो हिजाब आंदोलन में बनीं पोस्टर गर्ल, मौत के बाद आखिर क्यों सुलग उठा ईरान?

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories