ग्लोबल फायर पावर इंडेक्स ने 2021 की रैंकिंग चौकाती है। पाकिस्तान दुनिया में इकलौता एक देश बना है, जिसने 15वें स्थान से सीधे 10वी पोजिशन पर उछाल भरी है। पाकिस्तान ने इजरायल, कनाडा, ईरान और इंडोनेशिया की सैन्य ताकतों को पीछे छोड़ा है। इसमें बजट, लॉजिस्टिकल क्षमता, विकास की स्थिति और भौगोलिक ताकत सब शामिल हैं। पाकिस्तान की इस छलांग से भारत सतर्क हुआ है। वजह, चीन पहले से ही बदमाशियां कर रहा है। वहीं, चीन और पाकिस्तान का गठजोड़ किसी से छुपा नहीं है। कुछ समय पहले पाकिस्तान और चीन ने भारतीय सेना के सबसे पॉवरफुल फाइटर जेट राफेल को मार गिरने का अभ्यास किया था। अगर भारत की बात करें, तो भारतीय सेना के पास 53 कैंटोनमेंट और 9 बेस हैं। अगर भारत की तीनों सेनाओं थल-जल और वायु की चर्चा करें, तो हमारे पास 3462500 से ज्यादा फौजी हैं। 2082 विमान और 4184 लड़ाकू टैंक हैं। एक विमानवाहन पोत और कुल 295 नौसेना सम्पत्तियां हैं। भारत का रक्षा बजट 71.1 अरब डॉलर से अधिक है।