ये हैं 10 बड़े लोकतांत्रिक देश, कइयों में तानाशाहों की चलती है हूकूमत

Published : Jan 26, 2021, 09:29 AM IST

दुनिया में भारत को सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश माना जाता है। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था। इसे विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान मानते हैं। भारत को इसलिए दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र माना जाता है, क्योंकि यहां 29 भाषाएं और करीब 1650 बोलियां बोली जाती हैं। इतनी बड़ी जातीय व्यवस्था किसी दूसरे देश में देखने को नहीं मिलती। दूसरा, किसी भी दूसरे देश में इतनी जनसंख्या नहीं है। आइए जानते हैं दुनिया के 10 बड़े लोकतांत्रिक देशों के बारे में और साथ में कुछ अन्य फैक्ट्स...

PREV
110
ये हैं 10 बड़े लोकतांत्रिक देश, कइयों में तानाशाहों की चलती है हूकूमत

भारत
जनसंख्या
136.64 करोड़ (2019)

भारत कई मायनों में लोकतंत्र का सबसे मजबूत उदाहरण माना जाता है। यहां जितनी सामाजिक, आर्थिक स्वतंत्रता है कहीं और देखने को नहीं मिलती। आपको बता दें कि भारत, अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया समेत सिर्फ 56 देशों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन होता है।

अजरबैजान, बहरीन, बेलारूस, चीन, क्यूबा, एरिट्रिया, ईरान, कजाकिस्तान, कुवैत, लाओस, उत्तर कोरिया, ओमान, कतर, सऊदी अरब, स्वाजीलैंड, सीरिया, तुर्कमेनिस्तान, यूएई, वियतनाम और उज्बेकिस्तान में निरंकुश शासन हैं।

210

अमेरिका
जनसंख्या
32.82 करोड़ (2019)

हाल में अमेरिका में बिडेन ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली। ट्रम्प ने अराजक हालात पैदा करने की कोशिश की, लेकिन लोकतांत्रिक मूल्यों के आगे फेल हुए। यही एकजुटता लोकतंत्र की मजबूती का आधार है।
 

310

इंडोनेशिया
जनसंख्या
27.06 करोड़ (2019)


आमतौर पर ज्यादातर मुस्लिम देश तानाशाही या राजशाही में जी रहे हैं। पाकिस्तान जैसे देशों में लोकतंत्र है, लेकिन बुरी हालत में। इंडोनेशिया दुनिया की सबसे बड़ी मुसलिम आबादी वाला देश है। बावजूद यहां लोकतंत्र सुचारू रूप से काम कर रहा है।

410

ब्राजील
जनसंख्या
21.1 करोड़ (2019)


ब्राजील दक्षिण अमेरिका का सबसे महत्वपूर्ण देश है। 24 जनवरी, 1964 को इसका संविधान बना था।

510

रूस
जनसंख्या
14.44 करोड़ (2019)


रूस एक बड़ा और शक्तिशाली लोकतांत्रिक देश माना जाता है। यह और बात है कि यहां पुतिन बार-बार राष्ट्रपति बनने की ख्वाहिश लेकर देश में अपने खिलाफ विद्रोह की चिंगारी भड़का चुके हैं।

610

पाकिस्तान
जनसंख्या
21.66 करोड़ (2019)

1947 में भारत से अलग होकर बने पाकिस्तान में तख्तापलट आम बात है। अभी यहां लोकतंत्र है और इमरान खान प्रधानमंत्री हैं। लेकिन यहां लोकतांत्रिक व्यवस्था चरमराई हुई है।
 

710

बांग्लादेश
जनसंख्या
16.3 करोड़ (2019)


1971 में पश्चिमी पाकिस्तान की तत्कालीन सरकार के खिलाफ विद्रोह करके भारत की मदद से अलग हुए बांग्लादेश क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का 93वां देश है। यहां 4 सैन्य बगावतें भी हुईं।

810

जापान
जनसंख्या
12.63 करोड़ (2019)

जापान बौद्ध धर्म का प्रमुख देश है। जापान विश्व की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था है।

910

मेक्सिको
जनसंख्या
12.76 करोड़ (2019)

मेक्सिको अमेरिका में पांचवां, जबकि दुनिया में 14वां सबसे बड़ा स्वतंत्र राष्ट्र है। यह उत्तरी अमेरिका में स्थित है।

1010

नाइजीरिया
जनसंख्या
20.1 करोड़ (2019)


नाइजीरिया पश्चिमी अफ्रीका का देश है। इसकी सभ्यता 9000 ईसापूर्व की बताई जाती है। 1977 के बाद इस देश ने अपना नया संविधान तैयार किया था।

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories