दुनिया में कोरोना का हाल
दुनिया में कोरोना का संकट बढ़ता जा रहा है। दुनिया भर में अब तक 53 लाख 4 हजार से अधिक लोग संक्रमित हैं। जबकि अब तक 3 लाख 40 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 21 लाख 58 हजार 567 लोग अब तक ठीक भी हो चुके हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा 97 लाख से अधिक मौतें सिर्फ अमेरिका में हुई हैं, जबकि 16 लाख 45 हजार से अधिक लोग कोरोना के शिकार हुए हैं। वहीं, संक्रमण के कहर से ब्रिटेन का भी बुरा हाल है। यहां अब तक 36 हजार से अधिक की जान जा चुकी है। जबकि 2 लाख 54 हजार से अधिक संक्रमण के शिकार हुए हैं।