चीन ने ईरान के साथ संबंध मजबूत करने के लिए किसी तीसरे देश की सलाह पर निर्भर नहीं है। ईरान का इशारा अमेरिका और भारत की तरफ था। अमेरिका ने ईरान के साथ परमाणु समझौते से बाहर होने के बाद उस पर कई आर्थिक प्रतिबंध थोप दिए थे। इसके बाद, भारत को भी ईरान से अपने तेल आयात में कटौती करनी पड़ी। हालांकि, अमेरिका ने चाबहार बंदरगाह को प्रतिबंधों से छूट दी हुई थी, लेकिन प्रतिबंधों के डर से कई कंपनियां परियोजना के लिए उत्सुकता नहीं दिखाई और प्रोजेक्ट में देरी होती गई।