Published : Feb 24, 2022, 10:37 AM ISTUpdated : Feb 24, 2022, 10:41 AM IST
वर्ल्ड न्यूज डेस्क. तमाम कोशिशों के बावजूद दुनिया तीसरे विश्व युद्ध(third world war) के मुहाने पर पहुंच गई है। रूस ने आखिरकार यूक्रेन पर हमले शुरू कर दिए हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन(Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर आक्रमण का आदेश देकर दुनिया के सामने भयंकर संकट खड़ा कर दिया है। पुतिन ने 'यूक्रेन के विसैन्यीकरण और विमुद्रीकरण( demilitarisation and denazification of Ukraine) के उद्देश्य से विशेष सैन्य अभियान' की घोषणा की। ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन(Australian PM Scott Morrison) ने एक दिन पहले ही आशंका जताई थी कि रूस किसी भी क्षण यूक्रेन पर हमला कर सकता है। रूस के हमले के बाद सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें सामने आ रही हैं। देखिए कुछ तस्वीरें...
यूक्रेन में विद्रोहियों यानी रूस समर्थकों इलाके में बमबारी होने लगी है। twitter पर ऐसी कई तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिनमें धमाके होते दिखाई दे रहे हैं। यूनाइटेड नेशन(UN) ने शांति की अपील की है।
फोटो क्रेडिट-@giftricezw
26
इस तस्वीर में देख सकते हैं कि रूस के हमले में कैसे यूक्रेन के विद्रोही वाले इलाकों में धमाके किए गए। हमलों के बाद यूक्रेन में अफरातफरी मची हुई है। फोटो क्रेडिट-@giftricezw
रूस के राष्टपति पुतिन ने नाटो को कड़े लहजे में चेताया है कि अगर उसने यूक्रेन का साथ दिया, तो नतीजे भंयकर होंगे। रूसी सेना यूक्रेन की ओर बढ़ती हुई। फोटो क्रेडिट-AP
संयुक्त राष्ट्र(UN) की बैठक में तनाव के बीच रूसी राष्ट्रपति पुतिन के युद्ध के ऐलान की घोषणा के वक्त यूक्रेन के प्रतिनिधि। उन्होंने कहा कि युद्ध रोकना UN की जिम्मेदारी है। मैं सभी से युद्ध रुकवाने का आह्वान करता हूं। क्या मुझे आपके(रूसी प्रतिनिधि से) राष्ट्रपति द्वारा युद्ध के ऐलान का वीडियो चलाना चाहिए?
66
यूक्रेन की राजधान कीव(Kiev) में नागरिकों को ओपन मिलिट्री ट्रैनिंग जारी है। फोटो क्रेडिट-SERGEY DOLZHENKO / EPA / TASS
यह है विवाद की वजह
रूस यूक्रेन की नाटो की सदस्यता का विरोध कर रहा है। लेकिन यूक्रेन की समस्या है कि उसे या तो अमेरिका के साथ होना पड़ेगा या फिर सोवियत संघ जैसे पुराने दौर में लौटना होगा। दोनों सेनाओं के बीच 20-45 किमी की दूरी है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन पहले ही रूस को चेता चुके थे कि अगर उसने यूक्रेन पर हमला किया, तो नतीजे गंभीर होंगे। दूसरी तरफ यूक्रेन भी झुकने को तैयार नहीं था। उसके सैनिकों को नाटो की सेनाएं ट्रेनिंग दे रही हैं। अमेरिका को डर है कि अगर रूस से यूक्रेन पर कब्जा कर लिया, तो वो उत्तरी यूरोप की महाशक्ति बनकर उभर आएगा। इससे चीन को शह मिलेगी। यानी वो ताइवान पर कब्जा कर लेगा।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।