मोहन जोदड़ो का सिन्धी भाषा में अर्थ है-मुर्दों का टीला। यह दुनिया का सबसे पुराना नियोजित और उत्कृष्ट शहर माना जाता है। यह नगर अवशेष सिन्धु नदी के किनारे सक्खर ज़िले में स्थित है। मोहन जोदड़ो शब्द का सही उच्चारण है 'मुअन जो दड़ो'। इसकी खोज राखालदास बनर्जी ने 1921 ई. में की। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के महानिदेशक जान मार्शल के निर्देश पर खुदाई का कार्य शुरु हुआ।
(मोहनजोदाड़ो: एक सिन्धी अज्रुक पहने हुए पुरोहित-नरेश की 2500 ईपू की प्रतिमा। यह राष्ट्रीय संग्रहालय, कराची, पाकिस्तान में रखी है)