Age Reasoning Questions: क्या आप उम्र से जुड़े इन आसान दिखने वाले लेकिन दिमाग घुमा देने वाले सवालों को हल कर पाएंगे? SSC, बैंक और रेलवे परीक्षाओं में पूछे जाने वाले ट्रिकी एज पजल्स के जवाब देखकर खुद को परखें।
Age Puzzle: उम्र से जुड़े सवाल अंकगणित (Arithmetic) और लॉजिकल रीजनिंग का मेन पार्ट है। देखने में आसान लगने वाले ये सवाल कई बार छोटी-सी ट्रिक की वजह से घुमावदार हो जाते हैं। अगर उम्र का योग, अंतर, अनुपात या कुछ साल पहले/बाद की जानकारी दी गई हो, तो उसे समीकरण बनाकर आसानी से सॉल्व किया जा सकता है। इस तरह के सवाल SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS, RRB NTPC, RRB Group D, IBPS PO, IBPS Clerk, SBI PO, SBI Clerk, RBI Assistant, LIC AAO, UPSC CSAT, CDS, AFCAT, NDA, CAPF, State PSC, Police SI/Constable, CET और कई कैंपस प्लेसमेंट इंटरव्यू में पूछे जाते हैं। नीचे देखिए उम्र से जुड़े कुछ दिमाग को चकराने वाले सवाल और उनके जवाब -
सवाल - एक पिता और पुत्र की उम्र का योग 80 साल है। पिता पुत्र से 40 साल बड़ा है। दोनों की उम्र बताइए?
सही जवाब - पिता = 60 साल
पुत्र = 20 साल
जवाब को डिटेल में समझिए -
मान लीजिए पुत्र की उम्र = x साल
तो पिता की उम्र होगी = x + 40 साल
सवाल के अनुसार, पिता + पुत्र = 80
मतलब - x + (x + 40) = 80
अब सवाल को कुछ इस तरह से सॉल्व करें -
2x + 40 = 80
2x = 40
x = 20
मतलबः पुत्र = 20 साल
पिता = 20 + 40 = 60 साल
चेक करें - 60 + 20 = 80
दोनों में अंतर = 40
सही उत्तर: पिता 60 साल और पुत्र 20 साल
सवाल - 2 भाइयों की उम्र का योग 50 साल है। बड़ा भाई छोटे से 10 साल बड़ा है। दोनों की उम्र बताइए।
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.