Handshake Puzzle: हैंडशेक पजल के आसान फॉर्मूले से सेकेंडों में रीजनिंग सवाल हल करें। जानिए ट्रिक, प्रैक्टिस सवाल और जवाब, जो SSC, बैंक, रेलवे जैसी परीक्षाओं में आपको बढ़त दिला सकते हैं।
Handshake Puzzle: कंपटीटीव एग्जाम्स में लॉजिकल रीजनिंग के सवाल पूछे जाते हैं। हैंडशेक, सीटिंग अरेंजमेंट, ब्लड रिलेशन, कैलेंडर, दिशा ज्ञान और कोडिंग-डिकोडिंग जैसे सवाल अक्सर SSC, बैंक, रेलवे और अन्य सरकारी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। हैंडशेक वाले सवाल खास इसलिए होते हैं क्योंकि इनमें एक छोटा-सा फॉर्मूला पूरे सवाल को कुछ सेकंड में हल कर देता है। अगर यह ट्रिक दिमाग में बैठ जाए, तो बड़े से बड़ा सवाल सेकेंडों में सॉल्व हो सकता है। नीचे देखिए कुछ रीजनिंग सवाल और उनके जवाब...
सवाल - एक कमरे में कुछ लोग हैं। सभी एक-दूसरे से हाथ मिलाते हैं। कुल 45 हाथ मिलाने हुए। कमरे में कितने लोग थे?
सही जवाब - कमरे में 10 लोग थे।
जानिए आखिर कैसे...
जब हर शख्स हर दूसरे शख्स से सिर्फ एक बार हाथ मिलाता है, तो कुल हैंडशेक की संख्या का फॉर्मूला होता है -
फॉर्मूला - n × (n – 1) ÷ 2
जहां पर -
n = लोगों की संख्या
अब सवाल के मुताबिक -
n × (n – 1) ÷ 2 = 45
दोनों तरफ 2 से गुणा (multiply) करें -
n × (n – 1) = 90
अब ऐसा नंबर सोचिए जिसका गुणनफल (Product) 90 हो।
10 × 9 = 90
इसलिए, n = 10
मतलब - 10 × 9 ÷ 2 = 45
सही उत्तर: 10 लोग।
सवाल - एक कमरे में सभी लोगों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया। कुल 21 हैंडशेक हुए। कितने लोग थे?
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.