कोरोना वायरस; हरियाणा पुलिस का निर्देश, ऑन ड्यूटी कर्मचारियों को दें मास्क और दस्ताने

विर्क ने कहा कि सभी कर्मियों को कोरोना वायरस से सुरक्षित किया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को पुलिस कर्मियों की आवश्यकता के अनुसार उन्हें मास्क, दस्ताने और हैंड सैनिटाइजर देने का निर्देश दिया।

Asianet News Hindi | Published : Mar 3, 2020 5:08 PM IST

चंडीगढ़. हरियाणा पुलिस ने मंगलवार को अपनी क्षेत्र इकाइयों को निर्देश दिया कि वे ऑन-ड्यूटी कर्मियों को संभावित कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए मास्क, दस्ताने और हैंड सैनिटाइजर प्रदान करें

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने दिए आदेश

Latest Videos

एक आधिकारिक सूचना के अनुसार अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) नवदीप सिंह विर्क ने कहा है कि सभी पुलिस कर्मी बातचीत, भीड़ नियंत्रण, अभिगम नियंत्रण, यातायात कर्तव्यों के दौरान आम लोगों से संपर्क में आते रहते हैं जिससे उन्हें संक्रमण का जोखिम अधिक है। उन्होंने कहा कि मास्क, दस्ताने और हैंड सैनिटाइजर देकर उन्हें संरक्षित किया जाना चाहिए। यह संदेश महानिदेशक (अपराध), सभी आयुक्तों, राजकीय रेलवे पुलिस अंबाला छावनी के एसपी, पंचकुला पुलिस उपायुक्त, हरियाणा सशस्त्र पुलिस और मधुबन, भोंडसी, हिसार के भारतीय रिजर्व बटालियन के सभी कमांडेंटों को भेजा गया।

विर्क ने कहा कि सभी कर्मियों को कोरोना वायरस से सुरक्षित किया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को पुलिस कर्मियों की आवश्यकता के अनुसार उन्हें मास्क, दस्ताने और हैंड सैनिटाइजर देने का निर्देश दिया। अधिकारियों को निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

(ये खबर न्यूज एजेंसी पीटीआई/भाषा की है। एशियानेट हिन्दी न्यूज ने सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: हरियाणा के पलवल में एक सार्वजनिक बैठक
7000 km का सफर तय करेगी 'वायु वीर विजेता' कार रैली, 50 से अधिक वायु योद्धा लेंगे हिस्सा
तलाक की जिद पर अड़ी पढ़ी-लिखी महिला और CJI का आंखे खोल देने वाला ज्ञान
Supreme Court On Bulldozer Action: SC ने सरकारों को अब ढंग से समझा दिया
गोली लगने के बाद आया अभिनेता गोविंदा का सबसे बड़ा बयान, जानें क्या कहा...