Haryana Budget 2022: खट्‌टर सरकार का इन मसलों पर रहेगा ज्यादा जोर, जानें सालभर पहले के बजट में क्या था खास?

इस बार के बजट में सरकार की कोशिश है कि लोक कल्यााण के लिए ज्यादा से ज्यादा फंड रखा जाए। सामाजिक सुरक्षा, रोजगार पर सबसे ज्यादा फोकस रखा जाएगा। सरकार की कोशिश है कि स्वास्थ्य और ढांचागत विकास को गति दी जाए। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 4, 2022 7:57 AM IST

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर के पास वित्त विभाग भी है। ऐसे में वे लगातार तीसरी बार बजट पेश करेंगे। इससे पहले उन्होंने 2021 में अपना दूसरा बजट पेश किया था। तब का बजट 1 लाख 55 हजार 645 करोड़ रूपए का था। बजट में 38718 करोड़ के पूंजीगत खर्च और 116927 करोड़ रुपए के राजस्व खर्च का प्रस्ताव किया गया था। उस बजट को सीएम खट्‌टर ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ को समर्पित किया था। तब बजट में ग्रामीण विकास, कृषि, सामाजिक सुरक्षा पर जोर दिया था। 

इस बार के बजट में सरकार की कोशिश है कि लोक कल्यााण के लिए ज्यादा से ज्यादा फंड रखा जाए। सामाजिक सुरक्षा, रोजगार पर सबसे ज्यादा फोकस रखा जाएगा। सरकार की कोशिश है कि स्वास्थ्य और ढांचागत विकास को गति दी जाए। इसको लेकर बजट में विशेष प्रावधान रखने की तैयारी सरकार की ओर से की गई है। सीएम मनोहर लाल ने अपने मंत्रियों, अधिकारियों के साथ मिलकर लगातार बजट पर चर्चा की। बजट में विपक्ष के सुक्षाव को भी शामिल किया गया है। 

यह भी पढ़ें- Haryana Budget 2022: हरियाणा विधानसभा में धर्म परिवर्तन निवारण विधेयक पेश, गृहमंत्री अनिल विज ने बताईं खूबियां

इस बार डेढ़ साल करोड़ से ज्यादा का होगा बजट
सरकार इस बार के बजट में प्रदेश की 1250 अवैध कॉलोनियों को नियमित कर सकती है। बजट डेढ़ लाख करोड़ से ऊपर का रहेगा। सीएम मनोहर लाल इस बार का बजट 8 मार्च को पेश करेेंगे। 

बजट में खास यह रहा था

1. शिक्षा, नौकरी, घर और पेंशन
बुढ़ापा पेंशन में वृद्धि की घोषणा की थी। उन्हें 2500 रुपए प्रति माह पेंशन देने का ऐलान किया था । 50 हजार युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी देने का ऐलान किया गया था। 9वीं से 12वीं तक बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने का ऐलान भी सरकार की ओर से किया गया था। 20 हजार मकान बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया था। 

2. सौर ऊर्जा को बढ़ावा 
इसके लिए गोशालाओं में 1200 किलोवाट क्षमता के सौर उजा सयंत्र लगाने का ऐलान किया था। 330 गोशालाओं में 1991 किलोवाट के सौर उर्जा संयंत्र स्थापित करने का भी ऐलान किया गया था। ग्रामीण क्षेत्रों में 6000 सोलर एलईडी लाइट लगाई जाएगी। 

यह भी पढ़ें-  Haryana Budget 2022: विधानसभा में गूंजा खराब फसलों का मामला, MLA कुंडू बोले-अफसर खानापूर्ति करते हैं

3. महिला सशक्तिकरण का बढ़ावा
पुलिस बल में महिलाओं की संख्या को 15 प्रतिशत किया जाएगा। गुरूग्राम में महिला बटालियन,हिसार में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। 
सात जिलों में पूर्व सैनिक समेकित सदन बनाए जाएंगे। रक्षाबलो में भर्ती के लिए युवाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा। पुलिस विभाग को 5779 करोड़ रुपए आवंटित किए जाएंगे। 

4. पर्यटन पर दिया गया था जोर 
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 113 करोड़ रुपए पुरातत्व व अभिलेखागार को 143 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया गया था। पिंजौर व गुड़गांव को फिल्म सिटी के तौर पर विकसित करने, हिसार, करनाल, पिंजोर और नारनौल में हवाई अड्‌डों परनाइट लैडिंग के लिए विकसित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें-  इससे दुखद कुछ नहीं: दुल्हन बनी बेटी मेहंदी लगाकर बैठी थी, तभी आ गई पिता की लाश..डोली की जगह उठेगी अर्थी

कांग्रेस ने धर्म के नाम पर कत्लेआम किया: अनिल विज
हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्रवाई जारी है। सदन में धर्म परिवर्तन निवारण विधेयक बिल पेश किया गया। सदन में विधेयक पर गृह मंत्री अनिल विज ने जवाब दिया। विज ने कांग्रेस पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने धर्म के आधार पर कत्लेआम करवाया है। हमारे बिल में कहीं पर भी हिंदू-मुस्लिम का जिक्र नहीं है। हालांकि, सरकार के इस बिल पर विपक्ष ने सवाल उठाए।

हरियाणा बॉर्डर पर लगाए जा रहे हैं पिलर
आज बजट सत्र में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश की सीमा पर पिलर लगाए जाएंगे। पंजाब, दिल्ली, यूपी, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान की हरियाणा से लगती बाउंड्री को चिन्हित किया जाएगा। चौटाला ने कहा कि बॉर्डर एरिया पर लगने वाली हरियाणा की जमीन पर विवाद नहीं होंगे। हरियाणा-यूपी बॉर्डर पर पिलर लगने की प्रक्रिया पानीपत में शुरू हो गई है। एक साल में पांच रेफरेंस पिलर, 91 सब रेफरेंस पिलर और 2423 बाउंड्री पिलर लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विधानसभा में डिप्टी सीएम एक सदस्य के सवाल पर जवाब दे रहे थे।

Share this article
click me!