हरियाणा के पूर्व CM चौटाला ने 86 साल की उम्र में दिया 10वीं इंग्लिश का पेपर, जानिए इसकी वजह

Published : Aug 18, 2021, 06:35 PM ISTUpdated : Aug 18, 2021, 09:05 PM IST
हरियाणा के पूर्व CM चौटाला ने 86 साल की उम्र में दिया 10वीं इंग्लिश का पेपर, जानिए इसकी वजह

सार

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने 86 साल की उम्र में 10वीं की परीक्षा दी। जहां उन्होंने एक स्टूडेंट की तरह परीक्षार्थी बनकर स्कूल में बैठकर इंग्लिश का पेपर दिया।  

सिरसा (हरियाणा). सही कहा कि पढ़ने-लिखने की कोई उम्र नहीं होती है। इसलिए तो हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने 86 साल की उम्र में 10वीं की परीक्षा दी। जहां उन्होंने एक स्टूडेंट की तरह परीक्षार्थी बनकर स्कूल में बैठकर इंग्लिश का पेपर दिया।

दो घंटे तक पूर्व सीएम ने स्कूल में दी परीक्षा
दरअसल, हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं रिअपीयर व ओपन बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। जहां चौटाला ने सिरसा के आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बने परीक्षा केंद्र में दो घंटे यानि बुधवार को दोपहर 2 बजे 4 बजे तक कुर्सी पर बैठकर यह पेपर दिया। 

चौटाला की राइटर बनी 9वीं की छात्रा
दसंवी के इस एक्जाम में चौटाला ने पेपर देने के लिए एक राइटर की मांग भी रखी थी, जिसे मंजरी दी गई। बोर्ड के नियमों के मुताबिक नौंवी क्लास की एक छात्रा ने पूर्व सीएम का राइटर बनकर इंगलिश का पेपर दिया। पास में चौटाला भी बैठे हुए थे।

यह भी पढ़ें-हरियाणा के CM ने कहा-ये काम कर लो; गोल्डन बॉय ने मुस्कराकर कहा-'इस बारे में सोचूंगा'

पत्रकारों से कहा-आई एम स्टूडेंट
परीक्षा शुरु होने के बाद चौटाला सेंटर पहुंचे तो पत्रकारो ने उनको घेर लिया। मीडिया के सवालों पर उन्होंने कहा कि आई एम स्टूडेंट और स्टूडेंट मीडिया से पेपर के बाद बात नहीं करते हैं। इसके बाद वह अपनी कार से निकलकर सीधे परीक्षा हाल में जा पहुंचे।

 तिहाड़ जेल में रहकर की थी पढ़ाई
बता दें कि हरियाणा के चर्चित जेबीटी भर्ती घोटाले में चौटाला ने 2013 से 2 जुलाई 2021 तक सजा भुगतने के दौरान तिहाड़ में पढ़ाई की। इसके साथ उन्होंने 10वीं पास की थी। लेकिन वह अंग्रेजी का पेपर नहीं दे पाए थे। इस साल उन्होंने हरियाणा ओपन बोर्ड से 12वीं की परीक्षा भी दी थी, लेकिन 10वीं में अंग्रेजी का पेपर रुक जाने के कारण उनका रिजल्ट रोक दिया गया था।

यह भी पढ़ें-हरियाणा में बहन-बेटियों के लिए खुशखबरी: रक्षाबंधन पर सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बसों में होगी मुफ्त यात्रा

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Dhruv Rathee Defamation Case: BJP IT Cell वीडियो पर ध्रुव राठी को समन, जानें पूरा मामला
Dhruv Rathee Detention: रिहाई के बाद पहला वीडियो, बोले-'न गिरफ्तारी, न हिरासत'...फिर क्या हुआ?