कश्मीर तबाह हो गया, तिरंगे का अपमान होता रहा और कांग्रेस देखती रहीः सिरसा में बोले पीएम मोदी

Published : Oct 19, 2019, 12:50 PM ISTUpdated : Oct 19, 2019, 01:24 PM IST
कश्मीर तबाह हो गया, तिरंगे का अपमान होता रहा और कांग्रेस देखती रहीः सिरसा में बोले पीएम मोदी

सार

जनता से जुड़ने के लिए पीएम मोदी ने अपना पंजाबी और हरियाणवी में बात शुरू की। ऐसा पीएम हमेशा करते रहे हैं वह जिस राज्य में जाते हैं उसी क्षेत्रिय भाषा में जनता से सीधे जुड़ते हैं।

सिरसा. विधानसभा प्रचार के आखिरी दिन भाजपा के स्टार प्रचारक हरियाणा में जोर-शोर से रैली कर रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के सिरसा में रैली को संबोधित कर रहे हैं। रैली में मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उनकी नीतियो को विकास में अवरोध बताया। उन्होंने कहा- बंटवारे के समय कश्मीर तबाह होता रहा और कांग्रेस आंख बंद करके तिरंगे का अपमान देखती रही। मोदी ने कांग्रेस को देश की एकता-अखंडता को भंग करने का भी जिम्मेदार बताया। 

प्रधानमंत्री के रैली में पहुंचने पर जनता ने उनका भव्‍य स्‍वागत किया। मोदी-मोदी के नारे से मोदी जनसभा गूंजी उठी। फिर रैली में पीएम ने कांग्रेस पर जमकर हमले किए। उन्‍होंने जम्‍मू-कश्‍मीर और गुलाम कश्‍मीर को लेकर कांग्रेस की नीतियों के पन्ने खोले। फिर सिख समुदाय के लिए प्रकाश पर्व और पवित्र स्थान करतारपुर साहिब पर भी जनता से जुड़ने की कोशिश की।

उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस ने कश्‍मीर को तबाह किया। उसने एक-दो परिवारों के भरोसा कश्‍मीर को छोड़ दिया। दिल्‍ली की गद्दी के लिए कश्‍मीर को अब बर्बाद नहीं करने दिया जाएगा। अब कश्‍मीर की तकदीर भारत और कश्‍मीर के लोग तय करेंगे दूसरे देशों नहीं। जनता से जुड़ने के लिए पीएम मोदी ने अपना पंजाबी और हरियाणवी में बात शुरू की। ऐसा पीएम हमेशा करते रहे हैं वह जिस राज्य में जाते हैं उसी क्षेत्रिय भाषा में जनता से सीधे जुड़ते हैं।

सिरसा पंजाब से लगा हुआ है और यहां काफी संख्‍या में सिख रहते हैं। इसलिए पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरूआत पंजाबी में की। उन्‍होंने भाषण की शुरूआत में गुरु श्री नानकदेव के 550 वें प्रकाश पर्व का उल्‍लेख किया। उन्‍होंने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर का निर्माण पूरा हो गया है। उन्‍होंने विभाजन के समय करतारपुर के पाकिस्‍तान में जाने को लेकर कांग्रेस पर‍ निशाना साधा।

करतारपुर कॉरिडोर का निर्माण पूरा हुआ

पवित्र स्थान करतारपुर साहिब और हम सभी के बीच जो दूरी थी वह अब समाप्त होने वाले हैं। 70 सालों तक दूरबीन से गुरु घर के दर्शन की विधि अब खत्म हो रही है। करतारपुर कॉरिडोर अब तैयार हो रहा है। आजादी के सात दशक बाद यह अवसर आया है। इससे बड़ा दुर्भाग्य भला क्या हो सकता है हमारी आस्था के एक बड़े केंद्र को हमें 7 दशक तक दूर से दूरबीन से देखना पड़ा।

गुरु नानक देव के नाम पर होगा कपूरथला नेशनल हाईवे का नाम

उन्‍होंने कहा कि गुरु घरों की पावन नगरी धर्म नगरी सिरसा के पहली पातशाही में गुरुनानक देव के चरण पड़े। इस धरती को वंदन करता हूं नमन करता हूं। संगठन के कार्य किए हैं और कई पुराने चेहरों के दर्शन कर रहा हूं गुरु नानक देव जी के 550 में प्रकाश उत्सव की लख लख बधाइयां देता हूं। पूरे विश्व में भारत सरकार गुरु नानक देव जयंती के पर्व को मनाने वाली है। कपूरथला से तरनतारन के पास बने ने नेशनल हाईवे को गुरु नानक देव जी के नाम से जाना जाएगा।

कांग्रेस ने हिंदुस्तानियों की आस्था को कभी मान नहीं दिया

उन्‍होंने कहा कि 1947 में जो बंटवारे की रेखा खींचने के लिए जिम्मेदार थे क्या उनको एक ख्याल नहीं था कि सिर्फ 4 किलोमीटर के फासले से भक्तों को गुरु से अलग नहीं किया जाना चाहिए। 70 साल में क्या इस दूरी को मिटाने के प्रयास कांग्रेस को नहीं करनी चाहिए थी। कांग्रेस और उसके कल्चर से जुड़े दलों ने हिंदुस्तानियों की आस्था परंपरा और संस्कृति को कभी मान नहीं दिया।

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

साइको किलर पूनम ने 4 मासूम बच्चों की हत्या क्यों की? पुलिस को दिया चौंकाने वाला बयान
'सबका नाश कर दूंगी..अंदर है आत्मा, परिवार ने बताया साइको किलर लेडी का खतरनाक सच