काफी खींचतान के बाद हुड्डा को हरियाणा में मिली यह कमान

Published : Nov 02, 2019, 03:47 PM IST
काफी खींचतान के बाद हुड्डा को हरियाणा में मिली यह कमान

सार

सीएलपी की बैठक में विधायकों ने पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा और पूर्व सीएलपी नेता किरण चौधरी का नाम प्रस्तावित किया। जिस पर पर्यवेक्षक मधुसूदन मिस्त्री ने सोनिया को रिपोर्ट दी जिसके बाद उन्होंने हुड्डा को विधायक दल का नेता नियुक्त किया।

नई दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्दर सिंह हुड्डा को पार्टी विधायक दल का नेता नियुक्त किया है। पार्टी महासचिव एवं हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने बताया कि शुक्रवार को विधायक दल की बैठक में नेता नियुक्त करने का निर्णय सोनिया गांधी पर छोड़ा गया था। 

हुड्डा होंगे नेता प्रतिपक्ष

पर्यवेक्षक मधुसूदन मिस्त्री ने सोनिया को रिपोर्ट दी जिसके बाद उन्होंने हुड्डा को विधायक दल का नेता नियुक्त किया। जिसके बाद अब हुड्डा हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष होंगे। हरियाणा विधानसभा के लिए निर्वाचित कांग्रेस विधायकों की चंडीगढ़ में शुक्रवार को बैठक हुई। इसके बाद कांग्रेस विधायक दल का नया नेता चुनने के लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को अधिकृत किया गया।

दो लोगों का नाम हुआ प्रस्तावित

जानकारी के मुताबिक, सीएलपी की बैठक में विधायकों ने पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा और पूर्व सीएलपी नेता किरण चौधरी का नाम प्रस्तावित किया। जिसे लेकर दोनों गुटों में खींचतान शुरू हो गयी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि 25 विधायकों ने हुड्डा का समर्थन किया जबकि छह विधायक किरण को सीएलपी नेता बनाने के पक्ष में थे। गौरतलब है कि 90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 31 विधायक चुने गए हैं।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Gurgaon HR Murder: शादी से पहले उजड़ा युवराज का घर, बहस के बाद मर्डर और फिर 7 घंटे लाश लेकर घूमे!
Gurugram Hit and Run: कौन है लवनीश बैंसला जिसने सिया पर किया अश्लील कमेंट, कल्याण से क्या रिश्ता?