
हेल्थ डेस्क: कोरोना महामारी (Corona pandemic) का खतरा फिर से बढ़ रहा है। एशिया और यूरोप में इस किलर वायरस का प्रकोप बढ़ रहा है। नॉर्थ कोरिया में इस वायरस ने तबाही मचा रखी है। राजधानी प्योंगयांग में कोरोना से जुड़े रहस्यमयी बुखार के सबसे ज्यादा मामले देखे गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 10 लाख लोग इस बीमारी की चपेट में आ गए हैं। भारत में भी कोरोना तेजी से फैल रहा है।
कोरोना वायरस की शुरुआती लक्षण बुखार होता है। इस वायरस का बुखार अन्य बुखार से अलग होता है। यह कई हफ्तों तक बना रह सकता है। कभी तेजी से बुखार उतर जाएगा तो फिर वापस लौट आएगा। बुखार का तामपान 100.4 डिग्री फारेनहाइट से उपर जा सकता है। इससे राहत पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय आजमा सकते हैं।
नींद और आराम से ना करें परहेज
बुखार में ज्यादा काम ना करें। जितना हो सके आराम करने की जरूरत होती है। भरपूर आराम और नींद आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।
शरीर में पानी की ना होने दे कमी
बुखार होने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए। मन नहीं होने के बाद भी पानी के साथ-साथ जूस, नारियल पानी और सूप लेते रहें। ये आपको डिहाइड्रेशन से बचाएगा।
ठंडे पानी से करें सिकाई
गर्मी के मौसम में जब आपको फीवर होंगे तो आप बेचैन हो जाएंगे। ऐसे में शरीर को ठंडा रखना बहुत जरूरी है। ठंडे पानी या फिर बर्फ से खुद को सिकाई करें। इसके लिए बड़े से बर्तन में ठंडा पानी ले और गीले कपड़े की मदद से सिर, पीठ, गले और हाथ-पैर की सिकाई करें। इसे बुखार भी उतरेगा और सुकून भी मिलेगा।
गरम पानी से गरारा करें
गरम पानी में नमक डालकर गरारा करना चाहिए। इससे गले की खराश खत्म होगी। साथ ही बंद नाक और जुकाम में भी आराम मिलेगा। टॉन्सिल्स और छाती में जमे कफ गरारा करने की वजह से कम होगा।
हर दिन गुनगुने पानी से नहाएं
बुखार में नहाना बहुत जरूरी है। गुनगुने पानी से हर दिन नहाएं। इसके साथ खाना-पीना पहले की तरह जारी रखें। बुखार में खाने का मन नहीं करता। बावजूद इसके ऐसी चीजें खानी चाहिए जो इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करता है। खाने में विटामिन सी वाले फल जरूर लें।
नोट: अगर फिर भी बुखार जारी रहता है तो डॉक्टर से बार-बार सलाह लेते रहे हैं। ये जानकारी सामान्य जानकारी पर दी गई है। कोरोना बुखार होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.