जल्दी करना हो वजन कम तो इन 5 जूस का करें इस्तेमाल, इसके और भी हैं फायदे

Published : Mar 11, 2020, 10:30 AM IST
जल्दी करना हो वजन कम तो इन 5 जूस का करें इस्तेमाल, इसके और भी हैं फायदे

सार

बढ़ते वजन की समस्या से आजकल ज्यादातर लोग परेशान हैं। एक बार जब वजन बढ़ जाता है तो कई तरह के उपाय करने के बावजूद जल्दी कम नहीं होता। इससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा होने लगती हैं।  

हेल्थ डेस्क। बढ़ते वजन की समस्या से आजकल ज्यादातर लोग परेशान हैं। एक बार जब वजन बढ़ जाता है तो कई तरह के उपाय करने के बावजूद जल्दी कम नहीं होता। इससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा होने लगती हैं। वजन बढ़ने से ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारियां और डायबिटीज होने का खतरा भी रहता है। इससे एनर्जी लेवल भी कम हो जाता है। वजन पर नियंत्रण रखने के लिए नियमित एक्सरसाइज के साथ खान-पान पर भी ध्यान देना जरूरी है। आज हम आपको कुछ ऐसे जूस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके नियमित इस्तेमाल से वजन तो घटता ही है, दूसरे स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। 

1. चुकंदर का जूस
चुकंदर स्वास्थ्य के लिए तो फायदेमंद होता ही है, इसके सेवन से वजन भी जल्दी घटता है। चुकंदर में विटामिन सी, फोलेट, मैग्नीशियम, आयरन, कॉपर और पोटेशियम जैसे तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इनसे शरीर को एनर्जी मिलती है। वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज करने के साथ चुकंदर के जूस का इस्तेमाल करके भी देखें।

2. करेला का जूस
करेला का स्वाद कड़वा होता है। इसलिए लोग इसका जूस पीना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन यह काफी गुणकारी होता है। जिन लोगों को डायबिटीज या हाइपरटेंशन जैसी समस्या है, उनके लिए यह बेहद फायदेमंद है। यह ब्लड शुगर के लेवल को कम करता है। इसके साथ ही नियमित तौर पर इसके जूस का सेवन करने से वजन भी कम होता है। करेले का जूस कम मात्रा में सुबह खाली पेट पीना चाहिए। इसके कड़वेपन के कम करने के लिए शहद मिला सकते हैं।

3. लौकी का जूस
लौकी का जूस भी वजन घटाने में कारगर पाया गया है। रोज सुबह एक एक कप लौकी का जूस पीने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक से होता है। इससे ताकत भी मिलती है। लौकी का जूस पीने से वजन घटने के साथ इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। 

4. टमाटर का जूस
टमाटर स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद बताया गया है। इसका जूस पीने से कमर के आसपास की चर्बी तेजी से कम होती है। टमाटर का सूप भी वजन घटाने में कारगर पाया गया है। इसके इस्तेमाल से एक-दो महीने में ही वजन अच्छा-खासा कम हो जाता है। 

5. आंवला का जूस
आंवला को अमृत फल कहा गया है। इसमें सबसे ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है। इससे कई तरह के फायदे होते हैं। आंवला का जूस पीने वजन तो कम होता ही है, यह इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है। अगर ताजा आंवला नहीं मिले तो आंवला का पाउडर भी पानी के साथ ले सकते हैं। आजकल कई कंपनियां आंवला का बोतलबंद रस बेचती हैं। इसे पानी में मिला कर पी सकते हैं।  


 

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

नवजात बच्चे में दिखें ये 9 बदलाव तो घबराएं नहीं, जानें बाल रोग विशेषज्ञ की सलाह
सोनम वांगचुक के 19 दिन के अनशन ने बढ़ाई चिंता, जानिए बिना भोजन शरीर कितने दिन तक बना सकता है एनर्जी?