आयुर्वेद को अपनाएंगे सशस्त्र बल, देश की सेनाओं का आयुर्वेद पर बढ़ रही निर्भरता, जानिए क्यों?

Published : Jun 10, 2022, 04:56 PM IST
आयुर्वेद को अपनाएंगे सशस्त्र बल, देश की सेनाओं का आयुर्वेद पर बढ़ रही निर्भरता, जानिए क्यों?

सार

Ayurvedic centres at Cantt Boards and Army Hospitals पूरे देश भर में सैन्य बलों के लिए आयुर्वेदि केंद्र खोले जा रहे हैं। देश के 35 छावनी बोर्ड और 12 सैन्य अस्पतालों में आयुर्वेद केंद्र अबतक खुल चुके हैं।

नई दिल्ली। भारतीय आयुर्वेद का लाभ लेने के लिए अब सुरक्षा बलों के लिए बने अस्पतालों और बोर्ड्स में आयुर्वेद केंद्र खोले जाने लगे हैं। देश के 37 छावनी बोर्ड अस्पतालों में से 35 और सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवाओं के 12 सैन्य अस्पतालों में आयुर्वेद केंद्र शुरू किये गए हैं। इन अस्पतालों से अब सशस्त्र बलों के कर्मियों, असैन्य कर्मचारियों के परिवारों सहित छावनियों के निवासियों को आयुर्वेद का लाभ मिल सकेगा। 

आयुष मंत्रालय की पहल पर रक्षा मंत्रालय ने दी अनुमति

इन आयुर्वेद केंद्रों को सक्रिय बनाने के लिए रक्षा मंत्रालय और आयुष मंत्रालय ने मिलकर कार्य किया है। इस पहल में सहयोग करने के लिए आयुष मंत्रालय ने इन आयुर्वेद केंद्रों पर आयुर्वेद चिकित्सकों को तैनात करने की व्यवस्था की है। अब तक 37 छावनी बोर्ड अस्पतालों में से 35 और सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा के 12 सैन्य अस्पतालों में आयुर्वेद केंद्रों को प्रारंभ कर दिया गया है। शाहजहांपुर और जबलपुर में छावनी बोर्डों के शेष दो अस्पतालों में आयुर्वेद केंद्रों को जल्द ही शुरू करने की योजना है।

यहां भी आयुर्वेद केंद्रों की शुरुआत

रक्षा मंत्रालय के अनुसार उत्तर प्रदेश के आगरा, इलाहाबाद, बरेली, झांसी, बबीना, मथुरा, उत्तराखंड के देहरादून, रुड़की, कैम्पटी, रानीखेत, लैंसडाउन, मध्य प्रदेश के महू, पचमढ़ी, मोरार, श्रीनगर के बादामीबाग, पश्चिम बंगाल राज्य के उत्तर 24 परगना ज़िले में बैरकपुर, गुजरात के अहमदाबाद, महाराष्ट्र के देहू रोड, खड़की, तेलंगाना के सिकंदराबाद में आयुर्वेद केंद्र खोले गए हैं।

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश राज्य के सोलन ज़िले में दगशाई, कसौली, सुबाथु, शिमला जिले में जतोग, खास्योल, चम्बा जिले में बकलोह और डलहौजी, पंजाब के फिरोजपुर, जालंधर, अमृतसर, जम्मू, बिहार के दानापुर, झारखंड के रामगढ़, कर्नाटक के बेलगाम, तमिलनाडु के वेलिंगटन में छावनी बोर्ड के अस्पतालों में आयुर्वेद केंद्र खोले गए हैं।

सशस्त्र बल के इन अस्पतालओं में आयुर्वेद केंद्र खोले गए

सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा के 12 सैन्य अस्पतालों की सूची में सेना के बेस अस्पताल दिल्ली कैंट-पश्चिमी कमान, सीएच (डब्ल्यूसी) चंडीमंदिर-पश्चिमी कमान, सीएच (सीसी) लखनऊ-मध्य कमान, सीएच (एससी) पुणे-दक्षिणी कमान, सीएच (ईसी) कोलकाता-पूर्वी कमान, एमएच जबलपुर-सेंट्रल कमांड, एमएच जयपुर-दक्षिणी पश्चिमी कमान, 166 एमएच, जम्मू-उत्तरी कमान, 151 बीएच, गुवाहाटी-पूर्वी कमान में आयुर्वेद केंद्र खोले गए हैं। नौसेना के आईएनएचएस अश्विनी, मुंबई में वायु सेना के सीएच (एएफ) बैंगलोर और वायु सेना अस्पताल, हिंडन में आयुर्वेद केंद्र खोले गए हैं।

इससे पहले, आयुष मंत्रालय के साथ रक्षा मंत्रालय ने दो समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए थे। पहला समझौता 37 छावनी अस्पतालों में आयुर्वेद केंद्र शुरू करने के लिए और दूसरा सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं के 12 सैन्य अस्पतालों में आयुर्वेद केंद्र शुरू करने के लिए था।

यह भी पढ़ें:

RS Polls 2022: 11 राज्यों में निर्विरोध जीत चुके 41 प्रत्याशी, 10 जून को 4 राज्यों की 16 सीटों का आएगा रिजल्ट

राज्यसभा का रण: 4 राज्यों में दिग्गजों के शह-मात के खेल में विधायकों की वफादारी का लिटमस टेस्ट

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

गंदे खाने या किचन की फोटो डालते ही होगा तगड़ा एक्शन! FSSAI का ये ऐप बड़े काम का
Nephrotic Syndrome: बच्चों में चेहरे की सूजन का कारण सिर्फ एलर्जी नहीं, डॉक्टर ने बताई बीमारी की जड़