
हेल्थ डेस्क। मूली तो वैसे अब सालों भर मिलती है, पर यह सर्दियों में खाने पर खास तौर पर फायदेमंद साबित होती है। आयुर्वेद में मूली को स्वास्थ्य के लिए बहुत ही बढ़िया माना गया है। अक्सर लोग मूली का सलाद खाते हैं, सब्जियों में मूली डालने से स्वाद बढ़ जाता है। मूली के पत्ते का लोग साग भी बना कर खाते हैं। इसका अचार भी बनता है। लोग मूली की चटनी भी बना कर खाते हैं। मूली में कई तरह के मिनरल्स पाए जाते हैं। इसमें फाइटोकेमिकल्स पाया जाता है, जो कई बीमारियों से हमें दूर रखता है। जानते हैं किन बीमारियों में मूली से होता है फायदा।
1. कब्ज को करता है दूर
मूली में फाइबर काफी होता है। अगर आप रोज किसी भी रूप में मूली का सेवन करते हैं, तो इससे कब्ज की समस्या नहीं हो सकती। यह डाइजेशन को ठीक रखता है। यह आंतों को मजबूत बनाता है। यह किडनी के लिए भी फायदेमंद है। किडनी के संबंधित समस्या होने पर डॉक्टर मूली खाने को कहते हैं।
2. ब्लड शुगर को करता है कंट्रोल
मूली डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए भी फायदेमंद है। इसमें फाइबर के अलावा एक ऐसा तत्व होता है जो इंसुलिन बनाता है। डायबिटीज के रोगियों में यह ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल में रखता है। इसलिए डायबिटीज के शिकार लोगों को मूली जरूर खानी चाहिए।
3. ब्लड प्रेशर रखता है ठीक
मूली ब्लड शुगर को भी ठीक रखने में कारगर पाया गया है। मूली में पोटेशियम काफी मात्रा में पाया जाता है। यह शरीर में सोडियम के अनुपात को सही रखता है, जिससे ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं होती।
4. सर्दी-खांसी में फायदेमंद
इस मौसम में अक्सर सर्दी-खांसी की समस्या हो जाती है। अगर कफ बन जाता है, तो जल्दी खत्म नहीं होता। मूली खाने से सर्दी-खांसी की समस्या कम होती है। मूली की तासीर गर्म होती है। इसे खाने से शरीर को अंदर से गर्मी मिलती है। इसलिए इस मौसम में मूली का सेवन जरूर करना चाहिए।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.